समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: हैवान बनकर SDO बेटे ने मां को दी यातनाएं, रुला देगी आपबीती

हर मां-बाप का सपना होता है कि उसकी औलाद पढ़-लिखकर अच्छा इंसान बने, नाम रोशन करे और सहारा बने. यही सपना बिहार के हाजीपुर की फूल कुमारी ने देखा था. लेकिन उनके साथ जो हुआ उसकी उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी.

मां को दी असहनीय यातनाएं

जिस बेटे को पढ़ा-लिखाकर अफसर बनाया वो उनको असहनीय यातनाएं देता था. दरअसल, पुलिस ने सीतामढ़ी में जल संसाधन विभाग में SDO के पद पर तैनात मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है. मनोज पर उसकी मां ने मारपीट करने का आरोप लगाया है.

IMG 20220723 WA0098

अफसर बेटे ने जीना मुश्किल किया

उनका कहना है उनके अफसर बेटे ने जीना मुश्किल कर दिया है. संपत्ति के लालच में आए दिन मारपीट करता है. इसी मामले में मनोज कुमार की गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था. इसके बाद से वह फरार था. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

अब मैं चल भी नहीं पा रही हूं

पीड़िता फूल कुमारी देवी का कहना है, ‘उसको पढ़ा-लिखाकर उसे अफसर बनाया. लेकिन वो मेरे साथ बहुत ही बुरा व्यवहार करता है. कुछ भी कहने पर गाली देता और मारपीट करता है. पत्नी के कहने पर संपत्ति के लिए हैवानों की तरह बर्ताव करता है. उसने इतनी बेरहमी से पीटा है कि अब मैं चल भी नहीं पा रही हूं”.

IMG 20220728 WA0089

जारी हुआ था नॉन बेलेबल वारंट

SDPO हाजीपुर ओम प्रकाश ने बताया कि SDO के खिलाफ उनकी मां ने केस दर्ज कराया गया था. नॉन बेलेबल वारंट जारी हुआ था. इसी मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

JPCS3 01

IMG 20221104 WA0016 01Banner 03 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017IMG 20220915 WA0001IMG 20221017 WA0000 01IMG 20220331 WA0074