लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ होगी। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे लोग बड़ी संख्या में अपने घर आते हैं। इस बार कोरोना का प्रसार कम होने की वजह से ट्रेनो में यात्रियों की संख्या बढ़ गयी है। जिसके कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को रेलवे मंत्रालय में बात करने का निर्देश दिया। जिसके बाद मुख्य सचिव ने रेलवे के अधिकारियों से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने महापर्व छठ पूजा को लेकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से की। उन्होंने फोन पर बात करते हुए कहा छठ पूजा में शामिल होने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार का सबसे बड़ा पर्व है।
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए बिहार के बाहर रह रहे बिहारवासी बड़ी संख्या में अपने घर बिहार आते हैं। इस वर्ष कोरोना के प्रसार कम होने के कारण बिहार आ रहे लोगों की संख्या में वृद्धि होगी।
आने वाले लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए छठ महापर्व के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की आवश्यकता है ताकि आने वाले लोगों को यात्रा में सहूलियत हो। रेलवे के अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव की हुई बातचीत के बाद यह उम्मीद जतायी जा रही है कि अब ट्रेनों की संख्या बढायी जा सकेगी और बिहार लौट रहे लोगों को राहत मिल सकेगी।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…