समस्तीपुर: एसपी हृदयकांत ने मंगलवार शाम बूढी गंडक नदी के छट घाटों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठ घाट की ओर आने वाले सभी रास्तों पर रातभर पुलिस के जवान तैनात होंगे। इसके अलावा विभिन्न घाटों पर सादी वर्दी में पुरुष व महिला पुलिस तैनात होंगे ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो अगर कोई घटना घटे तो उसे तुरंत पहचान कर पकड़ा जा सके
इससे पूर्व उन्होंने सदर डीएसपी सेहबान हबीब फखरी के साथ धरमपुर से लेकर जितवारपुर चौथ घटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को भी देखा। निरीक्षण के बाद एसपी ने कहा बूढी गंडक नदी किनारे बड़ी संख्या में व्रती जुटते हैं। सुरक्षा ख्याल से सभी जगहों को देखा गया।
भीड़ में कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए विभिन्न घाटों पर सादी वर्दी में पुरूष व महिला पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाएगा। ताकि बदमाशों को जल्द पकड़ा जा सके। इसके अलावा विभिन्न घाटों पर सीसीटीबी कैमरा भी लगाया जा रहा है।
इससे कट्रोल रूम से लोग घाटों की गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। घाट पर नियंत्रण कक्ष भी बनाया जाएगा। एसपी ने कहा कि छठ घाटों पर पटाखा छोड़ने की मना ही रहेगी। नदी में भी पुलिस के जवान बोट के साथ गस्त करेंगे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…