Categories: BiharNEWS

बिहार: रोड पर गिरा 800 रुपया लेकर थाना पहुंचा बच्चा: पुलिसवालों ने चॉकलेट देकर ईमानदारी के लिए थपथपाई पीठ

बिहार के नवादा में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उस बच्चे ने समाज के लोगों को एक बड़ी सीख दी है। पीयूष रंजन सदर प्रखंड के पटवासराय गांव निवासी राहुल रंजन का पुत्र है। बालक को नवादा शहर के भगत सिंह चौक पर सड़क पर 800 रुपये मिले। लेकिन उस रुपये को पास रख लेने के बजाय वह सीधे नगर थाना पहुंच गया। थानाध्यक्ष से मिलकर उसने पूरी बात बताई और थानाध्यक्ष से कहा कि यह रुपया मेरा नहीं है, इसलिए इसे आप रख लें और जिसका रुपया है, उसे खोज कर दे दें।

बालक की इस ईमानदारी को देख थानाध्यक्ष समेत अन्य सहयोगी चकित रह गए। उन्होंने बालक की खूब पीठ थपथपाई और चॉकलेट भी दिया। थाना में सभी जवान पुलिसकर्मी ने छोटे बालक की हौसला देखकर काफी दंग रह गए।

वही छोटे बालक ने कहा कि हमें यह विद्या प्राप्त हुई है कि कभी भी किसी भी चीज पर लोभ नहीं करना चाहिए। और इमानदारी से ही कार्य करना चाहिए इमानदारी करने वाले लोगों को हर जगह सम्मान मिलता है। हमारे स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा हम लोगों को एक बेहतर शिक्षा देते हैं और हम लोगों को अच्छी सोच और अच्छे विचार रखने को भी कहा जाता है।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस बालक ने समाज के लोगों को प्रेरणा दिया है। आज भी ईमानदार लोगों की कमी नहीं है। हमें बहुत खुशी हुई एक इमानदार छोटा सा बालक अपने पिता की जिद पर अड़ा और सीधा थाना पहुंचकर हमारे हाथ में पैसा दिया है।

इनपुट: दैनिक भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

51 मिनट ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

11 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

11 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

14 घंटे ago