Bihar

OMG: युवक के मलद्वार में फंसा था स्टील ग्लास, PMCH में 11 डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी कर निकाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना: PMCH में 11 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक सर्जरी कर 22 वर्षीय युवक के मलद्वार से स्टील का गिलास निकाला (Steel Glass Removed From Youth Anus In PMCH) है. सर्जरी बीते 4 अक्टूबर को अस्पताल के सुपरिटेंडेंट और सर्जरी विभाग की एचओडी प्रोफेसर आईएस ठाकुर के यूनिट में संपन्न किया गया. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई कि बेतिया का एक 22 वर्षीय युवक रितेश कुमार अस्पताल में एडमिट हुआ था. युवक के शौच के रास्ते में मेटल का ग्लास फंसा था, जिस देख सभी चिकित्सक हैरान हो गए.

सर्जरी करके निकाला गया ग्लास :

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ आईएस ठाकुर के यूनिट में युवक एडमिट हुआ था. जांच के दौरान एक्सरे में यह पता चला कि ग्लास मलद्वार में कहां पर फंसा (Surgery To Remove Steel Glass From Anus in PMCH) हुआ है. इसके बाद चिकित्सकों ने सर्जरी की आवश्यकता महसूस की. सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष और अस्पताल के अधीक्षक डॉ आईएस ठाकुर ने अपनी टीम के साथ तुरंत ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अजय कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर आलोक कुमार, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर कुमार वैभव शर्मा, पीजी चिकित्सक डॉ उपासना समेत 11 चिकित्सक शामिल थे.

रिकवर कर रहा मरीज :

अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर शनिवार को जानकारी दी कि ऑपरेशन सफलतापूर्वक कर लिया गया. अब मरीज ठीक है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहा है. सर्जरी कर मलद्वार से स्टील के मीडियम साइज ग्लास को निकाला गया है. हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि युवक के मलद्वार में ग्लास कैसे चला गया.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

5 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

8 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

8 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

18 घंटे ago