Bihar

दिल्ली में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नजर नहीं आए जगदानंद…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना: दिल्ली में आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक (RJD national executive meeting in Delhi) चल रही है. आज की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव (RJD President Lalu Yadav), डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav), मंत्री तेजप्रताप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक, उदय नारायण चौधरी, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे, कांति सिंह और जयप्रकाश नारायण यादव समेत तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए हैं.

वहीं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह बैठक से नदारद रहे. माना जा रहा है कि बेटे सुधाकर सिंह के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे से वह नाराज हैं. हालांकि खुद सुधाकर बैठक में शामल हुए हैं.

आरजेडी का राष्ट्रीय अधिवेशान :

राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए राजद के तमाम बड़े और छोटे नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं. 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिसमें इन प्रस्ताव पर चर्चा होगी. जबकि 10 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा. इसी दिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन भी होगा.

पहली बार दिल्ली में आयोजन:

1997 में राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना के बाद यह पहला मौका होगा, जब पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन राजधानी नई दिल्ली में किया जा रहा है. इस अधिवेशन में देश के उन तमाम राज्यों के नेता हिस्सा ले रहे हैं, जहां राजद का संगठन है. जानकारी के अनुसार अभी देश के 25 राज्यों में राजद अपना संगठन बना चुका है.कई बड़े नेता दिल्ली रवाना: मिली जानकारी के अनुसार इस अधिवेशन के लिए राजद के तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं.

गुरुवार को पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, भाई बिरेंद्र, तनवीर हसन समेत कई नेता दिल्ली रवाना हो गए. शुक्रवार को भी पार्टी के कई बड़े नेता पदाधिकारी दिल्ली रवाना हुए. 8 अक्टूबर को राज्य सरकार में राजद के कोटे के सभी 14 मंत्रियों के भी दिल्ली पहुंचने की खबर है.

लालू के नाम की घोषणा:

इस अधिवेशन में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में लालू प्रसाद (RJD supremo Lalu Yadav) के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी. लालू प्रसाद को पहले ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा चुका है. राष्ट्रीय अधिवेशन में उनके नाम पर मुहर लगेगी.तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रीय परिषद की बैठक: 10 अक्टूबर 2022 को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा. इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा. जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago