Bihar

नरेंद्र मोदी डुप्लीकेट ओबीसी हैं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने PM को बहुरुपिया के साथ-साथ बहुत कुछ कह दिया, मचा सियासी हंगामा

जदयू के मिलन समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. ललन सिंह ने पीएम मोदी को 12 दिन में 12 रूप बदलने वाला बहुरुपिया बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशभर में नकाब पहनकर घूम रहे हैं. वे अतिपिछड़ा नहीं हैं. वो डुप्लीकेट OBC हैं.

‘पीएम ने केवल चाय बेचने का ढोंग किया’

जदयू के मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि ‘वे तो अभी केवल नरेंद्र मोदी जी का परिचय दे रहे हैं कि वे क्या हैं. अपलोग तो देहात के गरीब आदमी है, जानते हैं न बहुरुपिया किसको कहते हैं. क्या होता है. ऐसे लोग 12 दिन में 12 अलग-अलग तरीके का रुप बदलता है. इनकी पूरी पार्टी ही बहुरुपिया है’.

‘चेहरा हुआ बेनकाब’

ललन सिंह ने पीएम मोदी को डुप्लीकेट पिछड़ा बताते हुए कहा कि ‘गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से पहले इनका समाज पिछड़ा वर्ग में नहीं आता था. मुख्यमंत्री बनने के बाद इन्होंने (नरेंद्र मोदी) ने अपनी जाति-समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल करा लिया. ये डुप्लीकेट पिछड़ा का ढ़ोंग रच कर देश भर में घूम रहे हैं. इनकी पूरी पार्टी ही बहुरुपिया है. ऐसे लोगों से बचने की जरूरत है. अतिपछड़ा समाज के लोगों के बीच इनका चेहरा बेनकाब हो गया है.

चाय बेचने पर भी साधा निशाना

ललन सिंह ने पीएम मोदी के चाय बेचने पर भी निशाना साधा. जदयू नेता ने कहा कि पीएम मोदी ने कहीं भी चाय नहीं बेची है. उन्होंने केवल ढोंग किया है. इनकी पूरी पार्टी ही बहुरुपिया है. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में घूम-घूमकर झूठ बोलते हैं. जब भी चुनाव होता है वोट मांगने आ जाते हैं और बताते हैं कि ये काम किया वो काम किया. लेकिन कभी भी प्रधानमंत्री मंहगाई-बेरोजगारी पर बात नहीं करते हैं. मुद्दों पर चर्चा करने के बजाए पीएम ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग बातें करतें हैं. वहीं, पीएम मोदी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से किये गये 15 लाख के चुनावी वादे और रोजगार को लेकर भी बीजेपी पर जोरदार तरीके से निशाना साधा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 मिनट ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

31 मिनट ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

56 मिनट ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

10 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

20 घंटे ago