Samastipur

BJP विधायक को मंच पर बैठाकर नीतीश ने PM मोदी को खूब कोसा, नाराज हो गए विधायक जी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में आयोजित इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर उनको जमकर कोसा। नीतीश ने कहा कि वे एनडीए में इसलिए शामिल हुए थे कि पहले के नेता खूब काम किया करते थे लेकिन अब वाले कोई काम कर रहे हैं क्या? इनके द्वारा किसी राज्य का भला नहीं होने वाला है। सरायरंजन की सभा में भारी भीड़ को देख गदगद नीतीश यह भी भूल गए कि वे किसी राजनीतिक सभा में नही बल्कि सरकारी कार्यक्रम में बोल रहे हैं।

दरअसल, इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी दलों के नेताओं को बुलाया गया था। मंच पर भी सभी दलों के विधायक और बड़े नेता मौजूद थे।

इसी बीच नीतीश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोग मुझपर आरोप लगाते हैं कि इधर-उधर आते-जाते रहते हैं लेकिन अब कभी भी बीजेपी के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता है। इस दौरान सीएम नीतीश बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब बरसे। नीतीश जब बोल रहे थे तब बीजेपी के विधायक मंच पर मौजूद थे।

इधर, सभा के बाद रोसड़ा से बीजेपी विधायक बीरेंद्र पासवान ने कहा कि यह एक सरकारी कार्यक्रम था इसमें सभी दल के विधायकों को आमंत्रित किया गया था। लेकिन नीतीश कुमार ने इसे राजनीतिक सभा बना दिया। उन्होंने कहा कि खुले मंच से जिस तरह से नीतीश ने प्रधानमंत्री की आलोचना की यह सही नहीं था। बीजेपी विधायक ने कहा कि उन्हें यह सब काफी अपमानजनक लगा और कहा कि इच्छा हो रही थी की बीच भाषण के बीच निकल जाए लेकिन दुखी मन से वहां बैठे रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

2 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

10 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

18 घंटे ago