बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब जीवन में कभी भी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। उन्होंने बीना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब अटल-आडवाणी की बीजेपी नहीं है।
इस दौरान सीएम नीतीश ने पिछली बार महागठबंधन टूटने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी, बीजेपी वाले झूठे लालू यादव पर आरोप लगाया था, इस मामले में कुछ नहीं हुआ। अब जब फिर से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तो फिर लालू यादव को फंसाने के लिए साजिश रच रहे हैं।
सीएम नीतीश ने लोगों को संबंधोति करते हुए कहा कि अब हम सामाजवादी लोग के साथ है। मिलकर बिहार का विकास तो करेंगे ही, आप लोगों का साथ रहे तो देश का भी विकास करेंगे। दरअसल सीएम नीतीश समस्तीपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के लिए आये थे। यहां उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा अब बीजेपी के साथ जीवन में कभी भी नहीं जाएंगे।
इस दौरान सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी में जो पहले लोग थे, वे काम करते थे। लेकिन अब बीजेपी पहले जैसी नहीं है। सीएम नीतीश ने कहा कि अटल बिहार, वाजपेयी हो, या लालकृष्ण आडवाणी या फिर मुरली मनोहर जोशी हो, ये सभी खुब काम करते थे। लेकिन अभी की बीजेपी काम से ज्यादा प्रचार करने में लगी रहती है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…