समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद गांव में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। किशोरी के परिजनों ने परिवार के ही कुछ लोगों पर जबरन जहर देने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। मृतका की पहचान स्थानीय संतोष महतो की 17 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी के रूप में की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां शुक्रवार को अपने मायके गई हुई थी। इसी बीच देर रात बेटी की तबीयत अचानक खराब होने की सूचना मिली। शनिवार सुबह मां उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जहर सेवन की आशंका जताते हुए उपचार शुरू किया। स्थिति गंभीर बनी रहने पर उसे दूसरे अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए रिश्ते के एक चाचा और उनके परिवार के कुछ सदस्यों पर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि दोनों परिवार एक ही संयुक्त परिवार में रहते हैं। परिजनों का दावा है कि इस घटना से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें किशोरी कथित तौर पर जबरन जहर पिलाने की बात कह रही है। हालांकि, वायरल ऑडियो की पुष्टि Samastipur Town Media नहीं करती है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। आवेदन मिलने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : बेतिया के सेनको ज्वेलरी शोरूम लूटकांड में समस्तीपुर और वैशाली जिले के कई…
समस्तीपुर : यू-डायस पोर्टल पर 13 छात्र-छात्राओं के स्कूल ट्रांसफर को लेकर बड़ा विवाद सामने…
समस्तीपुर : जिले में फरार अपराधियों और लंबे समय से लंबित मामलों के आरोपितों की…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के आर्या समाज रोड स्थित जय मां भगवती ट्रेडर्स में…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : भक्त और भगवान की नगरी विद्यापतिधाम अगले तीन दिनों तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल और सोनपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और…