Bihar

दिल्‍ली में RJD कार्यकारिणी की बैठक से नाराज होकर निकले तेज प्रताप, श्याम रजक पर बहन की गाली देने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने हाई वोल्‍टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। दिल्ली में हो रही इस हाई लेवल बैठक में उनकी श्‍याम रजक से भिड़त हो गई। बैठक से निकलकर तेज प्रताप ने बताया कि श्‍याम रजक ने उन्‍हें बहन की गाली दी। हालांकि, श्‍याम रजक ने इससे इनकार करते हुए कहा कि उनकी अपनी पार्टी है, वे जो चाहें, आरोप लगाएं।

बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। उसमें 24 राज्यों के आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। बताया जाता है कि तेज प्रताप व श्‍याम रजक की घटना उनकी मौजूदगी में हुई। खास बात यह भी कि आरजेडी की आधार-भूमि बिहार के पार्टी प्रदेश अध्‍यक्ष व लालू प्रसाद यादव के करीबी जगदानंद सिंह ही बैठक में शामिल नहीं हैं। पार्टी में नाराज चल रहे जगदानंद अभी तक दिल्‍ली नहीं पहुंचे हैं। इस बीच पार्टी के प्रवक्‍ता शक्ति यादव ने जगदानंद की नाराजगी को खारिज करते हुए कहा है कि वे बीमार हैं।

कल की बैठक में लालू प्रसाद यादव को पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट देकर उन्‍हें औपचारिक रूप से फिर पार्टी की कमान दी जाएगी। पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लेगी।

आज निवर्तमान आरजेडी कार्यकारिणी की बैठक

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बताया कि आज नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में निवर्तमान आरजेडी कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय परिषद की बैठक और पार्टी के खुले अधिवेशन के प्रस्तावों पर चर्चा हो रही है। इसके बाद कल नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आरजेडी राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। फिर, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन आजोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

बैठक के लिए अभी तक नहीं पहुंचे जगदानंद सिंह

दो दिवसीय बैठक के लिए आरजेडी के बड़े नेता दिल्ली में हैं। बिहार के उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे। लालू प्रसाद यादव पहले ही ही वहां हैं। बैठक में 24 राज्‍यों के प्रदेश अध्‍यक्ष भी शामिल हैं। हालांकि, बिहार प्रदेश आरजेडी अध्‍यक्ष व लालू प्रसाद यादव के करीबी व पार्टी के स्‍थापना काल से ही साथ रहे जगदानंद सिंह नहीं हैं। बताया जा रहा है कि वे बिहार के नए राजनीतिक हालात में आरजेडी के अंदर नाराज चल रहे हैं। हालांकि, आरजेडी के प्रवक्‍ता शक्ति यादव बताते हैं कि वे बीमार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

7 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

7 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago