कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अक्टूबर को पटना वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में सीधा मुकाबला है। 17 को वोटिंग और 19 को नए अध्यक्ष के नामों का ऐलान होगा।
7 अक्टूबर से ही मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। अहमदाबाद से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई का भी दौरा करेंगे। इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मिलेगे। अभी-अभी जानकारी यह आ रही है कि मल्लिकार्जुन अब पटना भी आएंगे और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वोट मांगेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों में मल्लिकार्जुन करीब 10 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष बनना लगभग तय था लेकिन जयपुर के सियासी घटनाक्रम ने सारे समीकरण बदल दिए। अब इस रेस में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं।
17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा जबकि नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 1700 PCC डेलीगेट के शामिल होने की संभावना है। यह पहला मौका होगा जब पिछले 25 साल में अध्यक्ष पद की रेस में गांधी परिवार शामिल नहीं है। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान गैर गांधी परिवार के व्यक्ति के हाथ में होगा।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…