Bihar

बिहार के सबसे बड़े जेल में कैदियों की करतूत, कोर्ट से पेशी के बाद लौटते समय मिले 19 मोबाइल, और गांजा

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को अशोक राजपथ स्थित सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आये करीब 50 बंदियों में से 19 के पास से मोबाइल फोन, चार्जर, खैनी, गांजा, सिगरेट व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है. इन सभी के पास से ये सारे प्रतिबंधित सामान बेऊर जेल के गेट पर जांच के दौरान मिले. इस मामले में बंदियों की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस पदाधिकारी, दो हवलदार व आठ कांस्टेबल पर कार्रवाई तय है. साथ ही कोर्ट हाजत के सुरक्षाकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है.

कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय

जेल प्रशासन के साथ ही मामले की जांच एएसपी फुलवारीशरीफ व बेऊर थानाध्यक्ष भी कर रहे हैं. बताया जाता है कि इन बंदियों के पास से 19 मोबाइल फोन, करीब एक आधा किलो गांजा, चार्जर, गुटखा, 20 खैनी की पुड़िया, मिठाई के डिब्बे में छिपाये गये सिगरेट, मिठाइयां व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है.

बरामद 19 में छह एंड्राइड है और बाकी 13 की-पैड मोबाइल फोन है. लोजपा नेता बृजनाथी सिंह हत्याकांड के अभियुक्त वैशाली के राघोपुर, फतेहपुर गांव निवासी मुन्ना सिंह व राणा रणविजय सिंह उर्फ बबलू के पास से भी जेल गेट पर मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया गया है.

मामले की जांच जारी

इसके अलावा सुल्तानगंज के पेट्रोप पंप चौधरी टोला निवासी छोटू उर्फ प्रिंस, मनेर हथियाकांड सराय निवासी विक्की पांडेय उर्फ संजय पांडेय आदि के पास से मोबाइल फोन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गयी है.बताया जाता है कि बेऊर जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार को भनक लग गयी थी कि पर्व के दौरान बंदी जेल के अंदर कुछ ला सकते हैं. गुरुवार को जैसे ही बंदी कोर्ट में पेशी के बाद लौटे तो सभी की जांच की गयी. इस दौरान दो-तीन बंदियों के पास से मोबाइल फोन व चार्जर बरामद किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago