समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास से स्टीम इंजन स्क्रैप चोरी मामले में फरार स्क्रैप ठेकेदार पंकज कुमार ढनढनिया के घर की कुर्की जब्ती होगी। इसके लिए खगड़िया रेलवे कोर्ट ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पूर्व छापेमारी के बाद भी लंबे समय तक गिरफ्तार नहीं होने पर आरपीएफ ने खगड़िया रेलवे न्यायालय को फरार घोषित करने के लिए पत्र दिया था। इस पर पूर्व में ही न्यायालय ने फरार घोषित करने को लेकर आदेश जारी कर दिया था। अब आरपीएफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करेगी। आरपीएफ ने विगत एक अप्रैल को नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला में स्क्रैप ठेकेदार के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपका दिया था।
मामले में सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता (एडीएमई) कुमार कृष्णा शंकर की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय और लोको शेड में चर्चा जारी रही। रेल कर्मियों के बीच चर्चा थी कि अब लोको शेड के किस अधिकारी का नाम सामने आएगा। 17 जून को नोएडा से सीनियर सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का राज खुला था। उसने कई अधिकारियों के नाम बताए थे। इसके आधार पर आरपीएफ ने जांच की तो एडीएमई की संलिप्तता उजागर हुई। इसके बाद उसे 19 अक्टूबर की रात समस्तीपुर में गिरफ्तार किया। रेल कोर्ट में पेशी के बाद उसे गुरुवार को ही जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल अन्य की तलाश जारी है।
एडीएमई ने ही 13 दिसंबर 2021 को सीनियर सेक्शन इंजीनियर और हेल्पर को चालान लेकर समस्तीपुर से पूर्णिया कोर्ट के लिए रवाना किया था। 14 दिसंबर को पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास रखे गए स्क्रैप को गैस कटर से काटकर वाहनों पर लोड कराया गया था। इसके बाद स्क्रैप ठेकेदार ने इसे बेच दिया गया था। वहां पर आउटपोस्ट के तत्कालीन प्रभारी एमएम रहमान ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी।
इंजीनियर ने उन्हें एडीएमई द्वारा निर्गत मेमो दिखाया था। इसके बाद स्क्रैप को बाहर निकाला गया था। लेकिन, स्क्रैप 16 दिसंबर को तक समस्तीपुर लोको शेड नहीं पहुंचा। 17 दिसंबर को लोको शेड में तैनात दारोगा ने आवक रजिस्टर में ट्रक की इंट्री करने को कहा। इस पर महिला सिपाही ने ट्रक के आगमन के बिना ही इंट्री करने से संबंधित जानकारी वरीय अधिकारी को दी। तब मामले का सच सामने आया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…
समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…