National

MP के सोहागी पहाड़ पर 3 वाहनों की भीषण टक्कर, 14 मजदूरों की मौत, 40 घायल, यूपी और बिहार के मजदूर थे सवार

मध्य प्रदेश के रीवा में दिवाली से ठीक दो दिन पहले उस वक्त 14 लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए अंधेरे में डूब गई, जब एक भयंकर सड़क हादसा हुआ. रीवा जिले में स्थित सोहागी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सोहागी पहाड़ के पास शनिवार तड़के बस और ट्रक की आपस में भीषण भिड़ंत हो गई, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई और 40 यात्री घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में सवार ये सभी मजूदर हैदराबाद से यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए आ रहे थे. तभी रास्ते में काल ने उन्हें घेर लिया और इस तरह 14 परिवारों का चिराग बुझ गया.

दरअसल, रीवा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात के अंधेरे में 100 मजदूरों से भरी एक यात्री बस की ट्रक से भीषण भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियों को मनाने हैदराबाद के सिकंदराबाद से बस में सवार होकर ये सभी यात्री लखनऊ अपने घर जा रहे थे. इस बीच बस पहले कटनी पहुंची. बस में लखनऊ के लिए कटनी से और सवारियों को भरा गया. इसके बाद बस सवारियों को लेकर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लिए रवाना हुई. मगर रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना में घायल लोगों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बस में 100 से अधिक यात्री सवार थे और इनमें से अधिकतर यूपी जाने वाले थे और कुछ बिहार के भी यात्री थे. हैदराबाद के सिकंदराबाद से आ रही बस जैसे ही सोहागी पहाड़ के समीप पहुंची, वैसे ही आगे जा रहे ट्रक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई. इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और उसका ब्रेक और गियर काम नहीं कर पाया और उसने भी ट्रक के पीछे ठोकर मार दी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के बोनट और आगे के हिस्से में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई.

पुलिस का कहना है कि जिस ट्रक से बस की भिड़ंत हुई है, उस ट्रक की आगे एक और वाहन से भिड़ंत हुई थी. वह वाहन घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी वजह से घटना की पूरी जानकारी एकत्रित नहीं हो पा रही है. फिलहाल, पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस की मानें तो मृतकों में सभी यात्री उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के रहने वाले हैं. परिजनों को पुलिस खबर कर रही है. पोस्टमार्ट के बाद ही मृतकों की शिनाख्त हो पाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

9 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

10 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

11 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

19 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

20 घंटे ago