समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: दुर्गा पूजा मेले में जलेबी-समोसा खाने के बाद दो की मौत, 26 लोग बीमार

बिहार में दुर्गा पूजा के मेले में जलेबी और समोसा खाकर कई गांवों के लोग बीमार हो गए। मंगलवार की शाम ये सभी लोग मेले में गए थे। रात आठ बजे से मरीजों का सदर अस्‍पताल पहुंचना शुरू हो गया। इस मामले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। ये सभी लोग अरवल जिले के ओलदाज बाजार और रोहाई गांव में मेला देखने गए थे।

ओलदाज के दुर्गा पूजा मेले में विषाक्त भोजन खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वही दर्जनों लोग विषाक्त भोजन खाने से उल्टी, सांस लेने में दिक्कत की परेशानी लेकर सदर अस्पताल में आने लगे। शुरुआत में डाक्‍टरों को लगा कि वे लोगों का इलाज कर जल्‍दी ही उन्‍हें रिकवर कर लेंगे, लेकिन दो मरीजों की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात से सदर अस्पताल में विषाक्त भोजन खाने से बीमार लोग आने लगे। बुधवार की सुबह 10 बजे तक इनकी संख्या 26 हो गई। आशंका जताई जा रही है कि वक्‍त गुजरने के साथ और भी मरीज सामने आ सकते हैं। कई लोगों के दूसरे अस्‍पतालों में भी इलाज कराने की चर्चा है।

IMG 20220723 WA0098

बीमार लोगों में करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केश्वर बीघा गांव, बाजीतपुर और बारा रोहाई के निवासी शामिल हैं। सुबह इलाज के दौरान दो लोगों की मौत है। मृतकों में बाबूलाल बिंद उम्र 40 वर्ष एवं गौतम कुमार आठ वर्ष हैं। दोनों पिता-पुत्र हैं। बीमार लोगों में 9 छोटे-छोटे बच्चे हैं। कुछ महिलाएं भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। अब दो लोगों की मौत हो गई है।

IMG 20220728 WA0089

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के इटावा गांव निवासी 45 वर्षीय लालबाबू बिंद की मौत उनके घर पर हो गई, वही उनके 8 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार की मौत सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह 8 बजे हो गया।

ओलदाज बाजार में मेला देखने गए थे पिता-पुत्र 

मृतक के परिवार ने बताया कि मंगलवार को ओलदाज बाजार में नवमी मेला देखने पिता-पुत्र गए थे। वहां पर छना हुआ लिट्टी खायी थी। रात में दोनों को तबीयत बिगड़ी। बच्चे को लेकर परिवार के लोग अस्पताल आए, तब तक घर पर पिता की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

IMG 20220828 WA0028

इधर, करपी प्रखंड के रोहाई गांव में दुर्गा पूजा मेले में छना हुआ ब्रेड-जलेबी आदि खाने से खेदरु बीघा, गाजीपुर, गुलाब सिंह के इंग्लिश, बारा, रिहाई सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के 14 बच्चे सहित 26 लोग सदर अस्पताल में उल्टी और सांस लेने की समस्या को लेकर भर्ती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अरवल तथा करपी प्रखंड के दर्जनों गांव में कई लोग विषाक्त भोजन के शिकार हो गए हैं और क्लिनिक में अपना इलाज करा रहे हैं।

IMG 20220928 WA0044

ज्यादातर बच्‍चे आए हैं अस्‍पताल में 

अस्पताल उपाधीक्षक रमन आर्यभट्ट ने बताया कि बच्चे की मौत अस्पताल में हुई है। उसको सांस लेने में समस्या थी बहुत से लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर अस्पताल में आए हैं जिनमें अधिकतर बच्चे हैं। अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के शिकार आए मरीजों का इलाज किया जा रहा है सभी का स्थिति अभी सुधार में है।

IMG 20211012 WA0017JPCS3 011 840x760 1Picsart 22 09 15 06 54 45 312IMG 20220915 WA0001IMG 20220331 WA0074