Bihar

‘जब 700 डॉक्टर बिना अस्पताल गए सैलरी उठा रहे थे, तब IMA ने विरोध क्यों नहीं किया?’, तेजस्वी का पलटवार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

पटना में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कार्रवाई से डाॅक्टर बिरादरी में बौखलाहट है. एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ बिनोद कुमार सिंह के निलंबन का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है. वहीं, अब तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब 700 से अधिक डॉक्टर बिना अस्पताल गए सैलरी (700 doctors being absent from hospitals in Bihar) उठा रहे थे, तब आइएमए ने विरोध क्यों नहीं किया.

तेजस्वी यादव का आईएमए पर पलटवार:

दरअसल, एनएमसीएच के अधीक्षक डॉ बिनोद कुमार सिंह के निलंबन की कार्रवाई को लेकर आईएमए (IMA) ने सख्त नराजगी जताई है. एनएमसीएच अधीक्षक के निलंबन पर राष्ट्रीय आईएमए और बिहार आईएमए ने सवाल खड़े किए हैं. राष्ट्रीय आईएमए के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की कार्रवाई को गलत ठहराया है.

तेजस्वी ने स्पष्ट कहा, निलंबन वापस नहीं होगा:

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह के निलंबन का चिकित्सकों प्रमुख संगठन आईएमए विरोध कर रहा है और आईएमए ने सरकार से निलंबन को निरस्त करने की मांग की है. इसको लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के इस रवैया पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह निलंबन को वापस नहीं लेने जा रहे हैं, जो काम में लापरवाही बरते हुए उन पर कार्रवाई होगी और जो बेहतरीन कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

आईएमए गलत चीजों को प्रमोट न करे:

रविवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आईएमए संगठन डॉक्टरों के लिए बना है, तो वह डॉक्टरों का ही पक्ष रखेगा, लेकिन संगठन को यह भी देखना चाहिए कि क्या वह गलत डॉक्टर के लिए भी पक्ष रखेंगे. जो सही है उन्हें सपोर्ट करें जो गलत हैं, उन्हें प्रमोट नहीं किया जा सकता.

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बड़ा अस्पताल है और उस अस्पताल के अधीक्षक को यदि यह नहीं पता रहता है कि अस्पताल में डेंगू वार्ड कहां बना है, जबकि सरकार ने पूर्व से निर्देशित कर दिया था कि सभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल अपने यहां डेंगू मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड बनाएं. ऐसे में यदि आइएमए को जो करना है करे जिस स्तर पर जाना है जाए, लेकिन वह जनता के लिए हैं और जनता ने उन्हें चुना है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही कह दिया है कि यह जनता की सरकार है ऐसे में वह जनता के काम करने के लिए हैं और किसी का काम करने के लिए नहीं बैठे हैं.

गायब रहने वालों पर होगी कार्रवाई:

तेजस्वी यादव ने कहा कि इतने वर्षों से 705 डॉक्टर अपनी ड्यूटी से लापता हैं और सैलरी उठाते हैं. कोई डॉक्टर अपनी ड्यूटी से 12 वर्षों से गायब हैं. कोई 10 वर्षों से गायब है, कोई 5 वर्षों से अधिक समय से गायब है. ऐसे 705 ड्यूटी से गायब चल रहे चिकित्सकों की सूची उनके पास आई है. क्या अब तक एक बार भी आईएमए ने ऐसा कहा कि ऐसे चिकित्सकों पर कार्रवाई करनी चाहिए. यह फाइल उनके पास आई है तो अब वह इस पर कार्रवाई करनी शुरू कर रहे हैं. यह सब बेकार की बातें हैं और आईएमए बेकार का हल्ला मचा रहा है. हर जगह हर तरह की मानसिकता के लोग भरे पड़े हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा, ऐसी अड़चनें आती रहेगीः

अच्छा काम करने के लिए या तो इस प्रकार की अड़चन आती रहेंगी, लेकिन इस पर उनका कोई ध्यान नहीं है क्योंकि वह जनता के हित में काम करने के लिए लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के एसोसिएशन को निश्चिंत हो जाना चाहिए क्योंकि यह सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार है जो अच्छा करेगा, जो सच्चाई ईमानदारी से काम करेगा उसे सम्मानित किया जाएगा और जो काम नहीं करेगा उस पर कार्रवाई किया जाएगा.

”आईएमए संगठन डॉक्टरों के लिए बना है, तो वह डॉक्टरों का ही पक्ष रखेगा, लेकिन संगठन को यह भी देखना चाहिए कि क्या वह गलत डॉक्टर के लिए भी पक्ष रखेंगे. जो सही है उन्हें सपोर्ट करें जो गलत हैं, उन्हें प्रमोट नहीं किया जा सकता. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल एक बड़ा अस्पताल है और उस अस्पताल के अधीक्षक को यदि यह नहीं पता रहता है कि अस्पताल में डें गू वार्ड कहां बना है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित AISA के जिला सम्मेलन में जीतेंद्र सहनी बने जिला सचिव, दीपक यदुवंशी अध्यक्ष; 21 सदस्यीय नई जिला कमेटी का हुआ गठन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर स्थित सभागार में सोमवार को छात्र संगठन आइसा का…

1 घंटा ago

महादेव चौक कोरबद्दा पर ‘गया राम हार्डवेयर दुकान’ का पिछला गेट तोड़कर 30 बंडल कॉपर वायर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक कोरबद्धा स्थित एक हार्डवेयर…

2 घंटे ago

रोसड़ा में बड़ी वारदात की फिराक में जुटे थे 8 बदमाश; पिस्टल-कट्टा, अन्य हथियार व विदेशी मुद्रा के साथ सभी गिरफ्तार, कार व बुलेट भी जब्त

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा शहर में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने…

2 घंटे ago

बारात निकल चुकी थी लेकिन तभी पहुंच गयी टीम, समस्तीपुर में ऐसे रुकवायी गयी 14 वर्षीय नाबालिग की शादी

समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी प्रखंड के एक पंचायत में प्रशासन और सामाजिक…

3 घंटे ago

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में समस्तीपुर के 15 वर्षीय रौनक ने जीता कांस्य पदक, 60 KG भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया जिले का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय निवासी 15 वर्षीय रौनक कुमार ने राज्य स्तरीय विद्यालय…

3 घंटे ago

निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन के डायवर्सन पर बाइक का बिगड़ा संतुलन; बाया नदी में गिरे दो युवक, एक लापता

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार…

4 घंटे ago