Samastipur

आस्था की राह में अव्यवस्था का रोड़ा, गंदगी और दलदल से भरा पड़ा है समस्तीपुर का छठ घाट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- महापर्व छठ में महज कुछ दिन रह गए हैं। शहर के बूढ़ी गंडक नदी किनारे लाखों की संख्या में लोग अर्घ देने के लिए पहुंचते हैं लेकिन छठ घाटों की स्थिति काफी दयनीय है। जगह-जगह दलदल है और गंदगी भरा पड़ा हुआ है। अब तक नगर प्रशासन द्वारा घाटों की साफ-सफाई शुरू नहीं कराई गई है। हालांकि स्थानीय स्तर पर लोगों ने खुद साफ सफाई शुरू कर दी है।

शहर का पुरानी दुर्गा स्थान घाट सबसे पुराना घाट माना जाता है। यह आस्था का भी केंद्र रहा है। माना जाता है कि इस घाट पर पूजा अर्चना करने से लोगों की मन्नते पूरी होती है। इस घाट के आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। घाट कटाव के दौरान क्षतिग्रस्त भी हुआ है। जिसकी अब तक मरम्मत नहीं हो पाई है। बने हुए घाट के दाएं और बाएं दोनों और अचानक गड्ढा बना हुआ है। जिससे व्रती 3 से 4 फीट तक नदी में नहीं जा पाएंगे।

पुरानी दुर्गा स्थान से आगे बहादुरपुर घाट की स्थिति और खराब है कटाव के कारण नदी अचानक गहराई में चली गई है। ऊपर से दलदल और गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी होगी। रविवार सुबह बहादुरपुर घाट पर लोग खुद साफ सफाई करते नजर आए। इस घाट पर बहादुरपुर के अलावा आसपास के इलाकों के लोग छठ पर्व मनाते हैं।

शहर के ठाकुर प्रसाद घाट की स्थिति भी काफी दयनीय है। हालांकि संस्थान पर नगर परिषद द्वारा कुछ साफ सफाई कराई गई है। रास्ते पर कुछ मजदूर भी लगे हुए थे। इस वर्ष आई बाढ़ के कारण घाट के पास काफी कटाव हुआ है जिस कारण सीढ़ी ढंस कर नीचे चली गई है। इस घाट पर अघ्र्य देने वाले को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस घाट के दाहिने और भी लोगों ने खुद अपने स्तर से सफाई शुरू की है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago