Bihar

इस्तीफे के बाद सुधाकर सिंह गरजे: किसानों की समस्या उठायी तो कुछ लोगों को बुरा लग गया, सड़क से सदन तक करूंगा संघर्ष

बिहार की महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने इस्तीफे के अगले दिन ही कैमूर जिले के अधौरा में किसान सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार में भ्रष्ट्राचार का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि जब वे किसानों की समस्या उठाते हैं तो कुछ लोगों को बुरा लग जाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वे सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।

किसान सभा में सोमवार को आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने कहा, ‘जब मैं किसानों की समस्या उठाता हूं और भ्रष्टाचार का विरोध करता हूं तो कुछ लोगों को बुरा लगता है। सत्ता में बैठे लोगों की बेचैनी बढ़ जाती है। कर्मचारी और अधिकारी मालिक बन बैठे हैं। अभी मैंने इस्तीफा दिया है। सरकार हम लोगों की है। जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक आवाज उठाउंगा।’

पौने दो महीने पुरानी महागठबंधन सरकार में सुधाकर सिंह आरजेडी कोटे से मंत्री रहे। उन्हें कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई। मगर कार्यभार संभालने के बाद से ही सुधाकर सिंह अपने बगावती तेवर को लेकर चर्चा में आ गए। सबसे पहले उन्होंने विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और उन्हें चोर तक बता दिया। इसके बाद अपनी ही सरकार को घेरने में लग गए।

रविवार को उन्होंने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अपना इस्तीफा सौंप दिया। सीएम नीतीश कुमार को उनका इस्तीफा भेजा गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे मंजूर करते हुए कुमार सर्वजीत को कृषि विभाग का प्रभार सौंप दिया। साथ ही राज्यपाल फागू चौहान को इसकी अनुशंसा भेज दी।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago