Samastipur

सातनपुर किशोरी हत्याकांड मामले में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पूर्व सांसद पप्पू यादव, भाजपा नेता भी है नामजद

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातनपुर गांव में बीते दस दिनों पूर्व हुए किशोरी हत्याकांड मामले के पीड़ित परिवार के घर सोमवार को पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया, साथ ही उन्होंने इस मौके पर स्थानीय पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस मामले में गांव के ही भाजपा नेता का नाम आया है। उसपर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। बावजूद पुलिस उसे क्यों गिरफ्तार नहीं कर रही है।

अगर इस मामले में आरोपी भाजपा का नेता नहीं होता तो भाजपा के लोग इसे सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास करते। आज भाजपा क्यों चुप है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी की ओर से आर्थिक मदद भी दी और आगे भी मदद देने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस मामले को लेकर आगे जाएगी।

स्थानीय कार्यकर्ता इस मामले को लेकर आंदोलन करेंगे। वह इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। पूर्व सांसद ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में घोषणा किया था कि अगर कोई दलित की हत्या होती है तो सरकार पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए देगी। आखिर इस पीड़ित के परिवार को अब तक सहायता राशि क्यों नहीं दी गई।

बताते चलें कि इस हत्याकांड मामले में गांव के फगनू दास के पुत्र कुशेश्वर दास, मो. शकीर के पुत्र मो. रिंकू व मो. नियाज के पुत्र सह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूमान अहमद साबरी को नामजद आरोपी बनाया गया है। मामले में भाजपा नेता के नामजद होने के बाद से ही इस घटना पर राजनीतिक रंग चढ़ने लगा है। भाकपा माले भी हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर लगातार आंदोलन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

2 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

4 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

8 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

16 घंटे ago