Samastipur

रोसड़ा-हसनपुर रेलखंड पर बकरी को बचाने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा-हसनपुर रेलवे लाइन के गुमती नंबर 12-13 के समीप बकरी को बचाने के चक्कर में एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हसनपुर की ओर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आने से मब्बी निवासी हरिकिशन महतो के 45 वर्षीय पत्नी सरिता देवी की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची रोसड़ा थाना के एएसआई अखिलेश सिंह अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पांच बच्चे हैं जिसमें मनीषा कुमारी (19) अनीषा कुमारी (17) धनंजय क़ुमार (14) निशि कुमारी (12) मृत्युंजय क़ुमार (10) हैं। महिला के पति हरिकिशन महतो दिल्ली में एक कपड़ा के दुकान में मजदूरी करते हैं और वहीं अपने बीमार बड़ी पुत्री को ईलाज करवा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

23 मिनट ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

7 घंटे ago