कानून की नजर में फरार चल रहे आरजेडी विधान पार्षद और पूर्व मंत्री कार्तिकेय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस को भले ही उनके बारे में कोई जानकारी नहीं हों लेकिन वह दशहरे के दिन मोकामा में घूमते पाए गए हैं. इस दिन की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन पर बड़ा सवाल उठने लगा है. दरअसल, कार्तिकेय कुमार पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के साथ उनके काफिले में शामिल थे. बताया जा रहा है कि वे मंदिर में दर्शन करने गए थे.
अनंत सिंह की पत्नी के साथ दिखे कार्तिकेय सिंह:
बताया जा रहा है कि बिल्डर राजू सिंह के अपहरण मामले में फरार कार्तिकेय सिंह को नवरात्र के बाद दशमी के दिन मोकामा में देखा गया. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार्तिकेय सिंह जेल में बंद पूर्व बाहुबली विधायक की पत्नी नीलम देवी के साथ उनके साथ खड़े है. सूत्रों की मानें तो वो एक दुर्गा मंदिर में दर्शन करने गए थे.
अपहरण के मामले में कार्तिकेय सिंह उर्फ कार्तिक कुमार सिंह के खिलाफ वारंट निकला था. कोर्ट में सरेंडर करना था लेकिन वह फरार है. इससे पहले 10 अगस्त को नीतीश-तेजस्वी की नई सरकार बनने के बाद 12 अगस्त को कोर्ट ने कार्तिकेय सिंह को 1 सितम्बर तक के लिए राहत दे दी. 16 अगस्त को कार्तिकेय सिंह बिहार के कानून मंत्री बना दिए गए.
कार्तिकेय सिंह आरजेडी से पहली बार विधानपरिषद के लिए चुने गए थे. कार्तिकेय सिंह जेल में बंद सजायाफ्ता मोकामा के पूर्व राजद विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के करीबी भी हैं.
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…