Bihar

बिहार: दुर्गा पूजा में ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में चौकीदार, सड़क पर करता दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों ने वीडियो बनाया

बिहार में शराबबंदी कानून पूर्ण रूप से लागू है, लेकिन इसके बाद भी शराब तस्करी के मामले रोजाना आते रहते हैं। अवैध तरीके से बिहार में शराब की बिक्री के भी मामले रोजाना आते रहते हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में टूल नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में बेगूसराय जिले में एक चौकीदार शराब के नशे में धुत होकर दुर्गा पूजा में ड्यूटी करते हुए दिखा। चौकीदार संजय पासवान लाखो थाना में पदस्थापित है। सोमवार की रात शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा कर रहा था।

दुर्गा पूजा के मौके पर चौकीदार संजय पासवान की ड्यूटी लाखों एक दुर्गा स्थान पर लगी थी। लेकिन, वह शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचा था। वहां पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या बोले थानाध्यक्ष

इस पूरे प्रकरण पर लाखो थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो कि सोमवार की रात की है। चौकीदार संजय पासवान ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था। फिलहाल वीडियो फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

4 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

11 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

17 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

18 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

19 घंटे ago