बिहार के बेगूसराय में रेलवे ट्रैक से दो शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली की रात किसी ने दोनों की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। यह बात परिवार को शायद पसंद नहीं थी। युवक पहले से शादीशुदा था और वह लड़की के घर ट्रैक्टर ड्राइवर की नौकरी करता था।
लड़का की पहचान ओपी क्षेत्र के राजा डुमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र नुनूबाबू पासवान के रूप में हुई है। वह खतोपुर हैमरा टोला के किसान परिवार के घर ट्रैक्टर चलाया करता था। पुलिस घटनास्थल पर हर गतिविधि की जांच पड़ताल कर रही है। लड़की की मां पूर्व सरपंच हैं।
मृतका की मां पूर्व सरपंच ने बताया कि दीपावली की रात करीब दो बजे उसकी पुत्री घर में नही थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसके नहीं मिलने पर हमलोग दस आदमी के साथ श्यामदेव पासवान के घर पर गए और पूछा कि नुनुबाबू कहां है, मेरी पुत्री घर में नही है। इसके बाद श्यामदेव पासवान स्कर्पियो से हमलोगों के साथ वे अपनी बेटी के यहां मटिहानी थाना क्षेत्र के सफापुर गांव गया। लेकिन वहां भी मेरी बेटी और नुनुबाबू पासवान नहीं था।
सुबह में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
इसके बाद करीब तीन बजे रात्रि पुत्री नहीं मिलने की जानकारी लाखो थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों की शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतका की मां ने बताया कि नुनुबाबू पासवान उनका ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन दस दिन पहले उसे हटा दिया गया था। क्योंकि उसकी गतिविधि ठीक नही थी। वह कई बार मेरी पुत्री को कागज में कुछ लिखकर दिया था।
लड़के के परिवार ने हत्या का जड़ा आरोप
युवक की हरकतों की जानकारी परिवार के सदस्यों को हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता को हिरासत में लिया है। इस मामले में मृतक नुनुबाबू पासवान के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एनएच 31 को जाम कर दिया है।
इस बाबत एसआई रामाकांत सिंह ने बताया कि करीब तीन बजे जीआरपी थाना पुलिस ने जानकारी दी कि लाखो ओपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़ा है। यह सूचना रेलवे ड्राइवर ने जीआरपी को दी थी। इस मामले में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…
समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…