समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

दीपावली की रात बिहार में डबल म’र्डर! रेलवे ट्रैक से लड़का और लड़की की लाश बरामद

बिहार के बेगूसराय में रेलवे ट्रैक से दो शव बरामद हुए हैं। मृतकों में एक लड़का और एक लड़की शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि दीपावली की रात किसी ने दोनों की हत्या कर लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। दोनों शवों की शिनाख्त हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे। यह बात परिवार को शायद पसंद नहीं थी। युवक पहले से शादीशुदा था और वह लड़की के घर ट्रैक्‍टर ड्राइवर की नौकरी करता था।

लड़का की पहचान ओपी क्षेत्र के राजा डुमरी गांव निवासी श्यामदेव पासवान के पुत्र नुनूबाबू पासवान के रूप में हुई है। वह खतोपुर हैमरा टोला के किसान परिवार के घर ट्रैक्‍टर चलाया करता था। पुलिस घटनास्थल पर हर गतिविधि की जांच पड़ताल कर रही है। लड़की की मां पूर्व सरपंच हैं।

IMG 20220723 WA0098

मृतका की मां पूर्व सरपंच ने बताया कि दीपावली की रात करीब दो बजे उसकी पुत्री घर में नही थी। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई। उसके नहीं मिलने पर हमलोग दस आदमी के साथ श्यामदेव पासवान के घर पर गए और पूछा कि नुनुबाबू कहां है, मेरी पुत्री घर में नही है। इसके बाद श्यामदेव पासवान स्कर्पियो से हमलोगों के साथ वे अपनी बेटी के यहां मटिहानी थाना क्षेत्र के सफापुर गांव गया। लेकिन वहां भी मेरी बेटी और नुनुबाबू पासवान नहीं था।

IMG 20221021 WA0082

सुबह में रेलवे ट्रैक पर मिला शव 

इसके बाद करीब तीन बजे रात्रि पुत्री नहीं मिलने की जानकारी लाखो थाना पुलिस को दी। सुबह में दोनों की शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। मृतका की मां ने बताया कि नुनुबाबू पासवान उनका ट्रैक्टर चलाता था, लेकिन दस दिन पहले उसे हटा दिया गया था। क्योंकि उसकी गतिविधि ठीक नही थी। वह कई बार मेरी पुत्री को कागज में कुछ लिखकर दिया था।

JPCS3 01

लड़के के परिवार ने हत्‍या का जड़ा आरोप 

युवक की हरकतों की जानकारी परिवार के सदस्यों को हो चुकी थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की के माता-पिता को हिरासत में लिया है। इस मामले में मृतक नुनुबाबू पासवान के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एनएच 31 को जाम कर दिया है।

इस बाबत एसआई रामाकांत सिंह ने बताया कि करीब तीन बजे जीआरपी थाना पुलिस ने जानकारी दी कि लाखो ओपी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर दो शव पड़ा है। यह सूचना रेलवे ड्राइवर ने जीआरपी को दी थी। इस मामले में हत्‍या की आशंका भी जताई जा रही है।

Banner 03 01IMG 20221021 WA0064 011 840x760 1IMG 20220915 WA0001IMG 20211012 WA0017IMG 20221017 WA0000 01IMG 20220331 WA0074