Sports

भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मुकाबले में डेड बॉल को लेकर हुआ विवाद, जानिए क्या है ICC का नियम… l

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 विश्व कप के मैच में फ्री हिट पर विराट कोहली के आउट होने के बाद दौड़ कर लिए गए रन को लेकर विवाद पैदा हुआ. इस पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मैदान पर अंपायर से ऐतराज जताया था. मैच के बाद कई पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने भी इसे मुद्दा बनाया जबकि जो भी मैच में हुआ वह आईसीसी के नियम के मुताबिक ही था.

भारत को अंपायर ने दिए 3 रन

आईसीसी ने अपने नियम में इस बात को साफ किया है कि किसी बल्लेबाज को कोई फ्री हिट मिलती है और वह इस पर आउट हो जाता है तो दौड़ कर रन ले सकता है. इस दौरान जितने भी रन बल्लेबाज दौड़ कर हासिल करेगा वह स्कोर में जोड़े जाएंगे. फ्री हीट पर अगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा टकराती है तो बल्लेबाज दौड़ कर रन ले सकता है. बल्लेबाज द्वारा लिए गए रन को कुल स्कोर में जोड़ा जाएगा. वहीं जो गेंद बिना बल्ले से लगे विकेटों पर जा टकराती है तो जो रन दौड़ कर लिया जाएगा वो एक्ट्रा में गिना जाएगा.

विराट कोहली को आखिरी ओवर में जो फ्री हिट मिली थी उस पर वह नवाज की गेंद पर बोल्ड हुए और गेंद का बल्ले से संपर्क नहीं हुआ था. इस दौरान जो रन दौड़ कर लिए गए वो बाई के तौर पर टीम के खाते में जोड़े गए. तो मैच के दौरान जो 3 रन भारत को अंपायर ने बाई के रूप में दिए वो नियम के मुताबिक ही थे.

क्या कहता है आईसीसी की नया नियम

आईसीसी के नियम 20.1.1 के मुताबिक बॉल डेड तभी मानी जाएगी जब गेंद पूरी तरह से विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथों में पहुंच जाए और एक्शन पूरी तरह से खत्म हो जाए.

आईसीसी के नियम 20.1.1.2 में बताया गया है कि बाउंड्री लग जाने के बाद एक्शन पूरा हो तभी उस गेंद तो डेड माना जाएगा.

नियम 20.1.1.3 में इस बात का जिक्र है कि जब कोई बल्लेबाज आउट हो जाता है तो गेंद डेड माना जाएगा. (डेड का मतलब रन लेने की कोई कोशिश बेकार मानी जाएगी)

आखिरी ओवर का विवाद और पूरा किस्सा

20वें ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हुए. दूसरी गेंद पर दिनेश कार्तिक ने एक रन लेकर स्ट्राइक विराट कोहली को दिया. तीसरी गेंद पर कोहली दो रन बनाए. चौथी गेंद पर कोहली ने शानदार छक्का जमाया और इसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया. अगली गेंद मोहम्मद नवाज ने वाइड डाली. यह गेंद लीगल नहीं होने की वजह से नो बॉल पर मिली फ्रीक हिट बरकरार रही.

अगली जो गेंद डाली गई उस पर कोहली बोल्ड हो गए. फ्री हिट होने की वजह से उनको आउट नहीं दिया जा सकता था. गेंद स्टंप से टकराने के बाद छिटक कर दूर चली गई और कोहली ने इस पर भागकर 3 रन लिए. पाकिस्तान के कप्तान अंपायर से बहस करने पहुंच गए क्योंकि उनके हिसाब से गेंद डेड हो जानी चाहिए थी और रन नहीं दिया जाना था. दिनेश कार्तिक अगली गेंद पर स्टंप हो गए. नए बल्लेबाज अश्विन ने आकर स्ट्राइक ली और नवाज ने वाइ़ड डाली. आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अश्विन ने भारत की जीत पक्की की.

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

6 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago