Bihar

बिहार निकाय चुनाव: अतिपिछड़ा आयोग कबतक सौंपेगा रिपोर्ट? जानें दिसंबर के पहले कैसे होगा इलेक्शन

बिहार निकाय चुनाव का पेंच अब सुलझ चुका है. हाईकोर्ट में सरकार की ओर से दायर की गयी पुनर्विचार याचिका को वापस ले लिया गया. सरकार की ओर से अदालत को अंडरटेकिंग दी गयी. बताया गया कि सरकार ने पहले ही अतिपिछड़ा वर्ग आयोग गठित कर लिया है और यह आयोग सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश के आलोक में अपनी रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपेगा. जिसके अनुसार ही आरक्षण दिया जाएगा.

अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के सर्वे के बाद आरक्षण पर फैसला

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम अड़चनें दूर हो गयी है. सरकार ने ये तय कर लिया कि आरक्षित सीटों को सामान्य मानकर चुनाव नहीं कराए जाएंगे बल्कि अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के सर्वे के बाद आरक्षण के लिए अनुसंशा की जाएगी. पटना हाईकोर्ट में सरकार की ओर से हलफनामा दायर किया गया. जिसमें कहा गया कि आयोग के द्वारा अतिपिछड़ों की स्थिति का आकलन करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी.

पुनर्जीवित किया गया आयोग

बिहार सरकार ने 2005 में बने बिहार ईबीसी आयोग को बतौर डेडिकेटेड कमीशन पुनर्जीवित किया. सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि आयोग में रिक्त पदों को भरा गया है. वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. नवीन चंद्र आर्या कोअति पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है.पांच सदस्यीय यह आयोगसुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित आदेश केआलोक में अपनी रिपोर्ट जल्द ही राज्य सरकार को सौंपेगा. दिसंबर 2022 से पहले निकाय चुनाव कराने का दावा किया गया है.

अब आगे : दिसंबर के पहले होगा नगरपालिका चुनाव

  • नगर निकायों का कार्यकाल इस साल जून में पूरा हुआ था. दिसंबर तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी.
  • अति पिछड़ा वर्ग आयोग सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार 10 से 15 दिनों में सरकार को रिपोर्ट देगा.
  • रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण की सूची तैयार होगी, जिस पर राज्य निर्वाचन आयोग की मुहर लगेगी
  • इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की नयी तिथि जारी करेगा

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago