Bihar

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान बिहार में भी दिखाएगा असर, बारिश से बढ़ेगी ठंड

बंगाल के खाड़ी में उठा तूफान धीरे धीरे उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान में तूफान से अंडमान सागर का इलाका प्रभावित है। अंडमान सागर से तूफान धीरे-धीरे उड़ीसा एवं बंगाल की ओर बढ़ रहा है, लेकिन उसे 25 अक्टूबर तक बांग्लादेश की ओर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका असर बिहार पर भी पड़ेगा।

दीपावली के बाद हो सकती है बारिश 

बिहार का आकाश सोमवार यानी दीपावली के दिन साफ रहने की उम्मीद है। दीपावली के बाद तूफान का आंशिक असर प्रदेश के पूर्वी भाग पर पड़ सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार का कहना है कि अंडमान सागर से बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे तूफान का रूप लेते जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में पहुंचने पर वह और गंभीर हो जाएगा।

प्रदूषण की समस्‍या होने लगी विकराल

बिहार में मौसम सामान्‍य होते ही वायु प्रदूषण की समस्‍या विकराल होने लगी है। वातावरण में जैसे-जैसे नमी बढ़ रही है, वायु की स्थिति बदतर होती जा रही है। खासकर प्रदेश की हवा में धूलकण की मात्रा लगातार बढ़ रही है। इससे सांस के मरीजों को परेशानी बढ़ रही है। वातावरण में धुंध और कोहरा बढऩे से एलर्जी की समस्या भी बढ़ रही है।

पटना, मुजफ्फरपुर और समस्‍तीपुर में ज्‍यादा खराब हवा 

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा.अशोक कुमार घोष का कहना है कि पटना समेत बिहार के लगभग सभी बड़े शहरों की हवा खराब हो रही है। शनिवार की सुबह से ही वातावरण में धुंध बढ़नी शुरू हो गई थी। शाम तक वायु की गुणवत्‍ता गिरती चली गई। शाम में पटना के अलावा मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर की स्थिति खतरनाक स्तर तक पहुंच गई।

प्रदूषण से बढ़ रही एलर्जी की समस्या 

पीएमसीएच के वरिष्ठ चिकित्सक डा.अशोक कुमार का कहना है कि वातावरण में बढ़ रहे प्रदूषण से लोगों को एलर्जी की समस्या बढ़ती जा रही है। सांस के मरीजों में यह समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। एलर्जी के कारण लोगों को सिर दर्द, तनाव, बेचैनी सहित अन्य समस्याएं भी गंभीर होती जा रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधान रहने की जरूरत है। नियमित व्यायाम एवं दवाओं के सेवन से मरीज को बहुतहद तक राहत दी जा सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 

मौसम विज्ञान विभाग के पटना केंद्र के अनुसार, बिहार में 26 अक्‍टूबर तक मौसम शुष्‍क बना रहेगा। इस दौरान बारिश के आसार आम तौर पर नहीं हैं। केवल 25 अक्‍टूबर को उत्‍तर- पूर्व और दक्षिण- पूर्व के जिलों में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है। बिहार में सुबह-शाम और रात को ठंड का अहसास अब शुरू हो गया है।

दीपावली तक साफ रहेगा मौसम 

बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के कारण उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। बिहार में झारखंड और पश्चिम बंगाल से लगते इलाके में इसका असर दिख सकता है। हालांक‍ि दीपावली तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बिहार में 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पूर्वी हवा का प्रवाह जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

4 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

17 घंटे ago