Bihar

बिहार के इस ‘पाकिस्तान गांव’ का ग्रामीणों ने बदल दिया था नाम, फिर भी खत्म नहीं हो रही परेशानी

बिहार में ग्रामीण इलाकों के हालात बद से बदतर हैं, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ खानापुर्ती हो रही है। बिहार के पूर्णिया जिले में एक गांव के लोगों को तो सिर्फ गांव के नाम की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान देश के नाम पर पूर्णिया के गांव का नाम होने की वजह से ग्रामीणों को आज भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तान गांव (पूर्णिया, बिहार) के निवासियों का कहना है कि गांव सब लोगों ने मिलकर नाम भी बदल दिया लेकिन उनकी परेशानी खत्म नहीं हुई है। बच्चों की शादी गांव के नाम की वजह से नहीं हो रही है। हिंदुस्तान में रहने के बावजूद लोग पाकिस्तानी बुलाते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर गांव वालों को किस तरह की परेशानियां हो रही हैं। और उनकी परेशानियों का हल क्यों नहीं निकल पा रहा है। हिंदुस्तान में पाकिस्तान गांव पूर्णिया ज़िला मुख्यालय करीब 40 किलोमीटर दूर सिंघिया पंचायत (श्रीनगर प्रखंड) के वार्ड नंबर 4 स्थित टोले का नाम है।

आजादी के वक्त रखा गया था नाम

500 लोगों की आबादी वाले इस टोले में सिर्फ आदिवासी समुदाय के लोगों का ही बसेरा है। इस टोल के स्थानीय लोगों ने की मानें तो आजादी के जमाने में बंटवारे के वक्त गांव का नाम पाकिस्तान रख दिया गया था। आज़ादी के वक्त मुस्लिम समुदाय के लोग पाकिस्तान पलायन करने की वजह इस गांव का नाम पाकिस्तान रखा गया। ग्रामीणों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों की याद को समर्पित करते हुए टोले का नाम पाकिस्तान रख दिया था।ग्रामीणों का कहना है कि टोले का नाम पाकिस्तान होने की वजह से दूसरे टोला और जिला के लोग यहां रिश्ता जोड़ने से डरते हैं। बच्चों के लिए लोग रिश्ता नहीं भेजते हैं, क्योंकि सभी लोग उन्हें पाकिस्तानी बुलाते हैं।

टोले का नाम बदलने पर भी नहीं हुआ फायदा

ग्रामीणो नें अपनी समस्याओं का ज़िक्र करते हुए अभी तक यह टोला मूलभूल सरकारी सुविधाओं से वंचित है। बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल नहीं है। आवागमन के लिए सड़क नहीं है, बीमार पड़े तो इलाज के लिए दर दर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पाकिस्तान नाम होने की वजह से सरकार भी इस टोले पर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने कहा हम लोगों ने आपस में फैसला कर गांव का नाम भी बदल दिया, ताकि लोग पाकिस्तानी नहीं कहें, लेकिन इसके बावजूद परेशानियों का हल नहीं निकला।

पाकिस्तान से बदल कर बिरसानगर रखा नाम

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन लोगों ने पाकिस्तान से नाम बदलकर बिरसानगर रख लिया ताकि उन्हें पाकिस्तानी नाम की वजह से अनदेखा नहीं किया जाए। इसके बावजूद भी फायदा नहीं मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि सरकारी दस्तावेज़ों में आज भी इस टोले का नाम पाकिस्तान है। यहां के लोगों के पहचान पत्र पर पाकिस्तान टोला लिखा जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि हिंदुस्तान में रहने के बाद भी पाकिस्तानी की संज्ञा दी जाती है। सरकारी अधिकारी भी पाकिस्तानी जैसा ही बर्ताव करते हैं। यह वजह है कि गांव में विकास कार्य नहीं हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

4 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

11 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

12 घंटे ago