Bihar

बिहार: बाथरूम यूज करने ट्रेन में चढ़ी महिला, रेलगाड़ी खुलने पर घबराकर उतरने के दौरान प्लेटफार्ट और बोगी के बीच गैप में गिरी

बिहार के मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाला एक CCTV फुटेज सामने आया है. फुटेज मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का है. जहां एक महिला ग्वालियर एक्सप्रेस से उतरने के दाैरान प्लेटफार्ट और ट्रेन के बीच गैप में गिर गयी और ट्रेने के साथ घसीटाते हुए आगे जाने लगी. घटनास्थल के नजदीक ही आरपीएफ के जवान भी मौजूद थे. जिन्होंने बहादुरी दिखाते हुए ट्रेन के साथ घसीटते जा रही महिला को खींच कर बाहर निकाल गया.

आरपीएफ जवान ने दिखायी बहादुरी:

महिला के चलती ट्रेन से गिरते ही वहां प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. लेकिन, आरपीएफ जवानों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया. यात्री की पहचान नरकटियागंज के विशुनपुरवा की अंबिशा खातून के रूप में हुई है वह पटना से इलाज कराके अपने घर नरकटियागंज जाने के लिए तीन नंबर प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान उसे बाथरूम जाने की जरूरत पड़ गई. लेकिन प्लेटफॉर्म पर कोई बाथरूम नहीं था.

इसी बीच ग्वालियर बराैनी एक्सप्रेस आकर जंक्शन पर रुकी. महिला ट्रेन पर बाथरूम जाने के लिए उसमें चढ़ गई. बाथरूम के दाैरान ही ट्रेन खुल गई. इससे वह घबरा गई और चलती ट्रेन से उतरने लगी. उतरने के क्रम में वह प्लेटफॉर्म के गैप में गिर गई. लेकिन संयोग अच्छा था कि वहां आरपीएफ के दारोगा रविरंजन, गिरीश कुमार और सिपाही चंदन कुमार गश्ती पर मौजूद थे. महिला के गैप में गिरते ही तीनों जवान दाैड़ कर उसे गैप से निकाल लिया. इसके बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

7 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

7 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

7 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

13 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

14 घंटे ago