Bihar

बिहार नगर निकाय चुनाव: आरक्षण पर रोक के खिलाफ 10 अक्टूबर के बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी नीतीश सरकार

बिहार में नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग को दिए गए 20 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगाए जाने के पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ नीतीश सरकार सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटिशन (एसएलपी) दायर करने जा रही है। बिहार सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। सरकार के उच्चस्थ सूत्रों की मानें तो 10 अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट बंद है और इसके खुलते ही मंगलवार को शीर्ष अदालत में एसएलपी दायर की जाएगी।

महाधिवक्ता ललित किशोर ने पूछे जाने पर बताया कि पटना हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करेगी। एसएलपी दायर करने के लिए जरूरी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। अवकाश के बाद सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही इसे दायर कर दिया जाएगा।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को नियमानुसार नहीं होने के बाद इस पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की जाएगी।

बिहार में कब होंगे नगर निकाय चुनाव?

पटना हाईकोर्ट के आरक्षण पर रोक के आदेश के बाद बिहार में इस महीने होने वाले नगर निकाय चुनाव स्थगित कर दिए गए। निकाय चुनाव के लिए 10 और 20 अक्टूबर को दो चरणों में वोटिंग होनी थी। मगर राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे टाल दिया। अब नए सिरे से चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसमें कुछ महीने लग सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर तक चुनाव कराने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इलेक्शन अगले साल तक भी खिसक सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

22 जुलाई तक BSEB मैट्रिक-इंटर 2026-27 के छूटे छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में यूपी का परचम, प्रयागराज ने मुजफ्फरपुर को हराकर किया खिताब पर कब्जा

समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…

4 घंटे ago

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

13 घंटे ago