Bihar

मंत्री संजय झा बोले-‘दरभंगा से दिल्ली जाने का किराया दुबई से भी अधिक, अधिकतम किराया तय करें केंद्र सरकार’

सूचना एवं जनसंपर्क सह जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने शुक्रवार को जदयू प्रदेश मुख्यालय में जन सुनवाई के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा है कि केंद्र सरकार को अधिकतम हवाई किराया की एक सीमा तय करनी चाहिए. पत्रकारों द्वारा दरभंगा एयरपोर्ट के विषय में पूछे जाने पर मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि उड़ान स्कीम के तहत दरभंगा एयरपोर्ट देश के अन्य एयरपोर्ट से सबसे बेहतर कर रहा था. फिर दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली का किराया पटना से दिल्ली की तुलना में काफी अधिक कैसे हो जा रहा है?

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या एक तिहाई कम हुई

दरभंगा एयरपोर्ट से कई महत्वपूर्ण सर्किट पर उड़ान भरने वाली स्पाइस जेट की उड़ानों की संख्या तकनीकी और अन्य कारणों से करीब एक तिहाई कर दी गयी है. इससे दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या भी कम हो गयी है. डिमांड और सप्लाइ में अंतर के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई किराये में अप्रत्याशित उछाल आ गया है.

दरभंगा से दिल्ली का किराया काफी अधिक

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि दरभंगा से दिल्ली का किराया दिल्ली से दुबई के किराये से अधिक है. ऐसे में ज्यादा किराया देने में लोग असमर्थ हैं. बिहटा एयरपोर्ट पर काम नहीं शुरू होने पर उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट बनाने के लिए जितनी जमीन की आवश्यकता थी, बिहार सरकार ने दी है. पर्याप्त जमीन मुहैया होने के बावजूद भी बिहटा एयरपोर्ट का कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया. पटना एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर मंत्री संजय झा ने कहा कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने अधिकारियों को पटना एयरपोर्ट का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है.

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी

इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी द्वारा जितनी जमीन की मांग की गयी थी, राज्य सरकार ने उसके अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है. जमीन के हस्तांतरण के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी को ज्ञापन सौंपा जा चुका है. बिहार सरकार पूर्णिया एयरपोर्ट को नेशनल हाइवे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी देगी. मंत्री श्री झा ने कहा कि गया एयरपोर्ट बिहार का एक बड़ा एयरपोर्ट है, लेकिन वहां से उड़ानों की संख्या बहुत कम है. इस संबंध में उन्होंने नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर अनुरोध किया है कि गया एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान सेवा बढ़ाने पर विचार किया जाये. केंद्रीय मंत्री ने इस मुद्दे पर अधिकारियों से परामर्श करने का आश्वासन दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

14 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

18 घंटे ago