Bihar

छठे चरण के शिक्षक नियोजन का शिड्यूल जारी, अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को मिलेगा जॉइनिंग लेटर

छठे चरण के तहत जिला परिषद नियोजन इकाइयों के तहत हाईस्कूलों के लिए चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र 28 सितंबर को बंटेंगे। पटना और सारण जिला परिषद इसमें शामिल नहीं है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने गुरुवार को शिड्यूल जारी किया।

सभी जिला परिषद नियोजन इकाइयों (पटना और सारण को छोड़कर) द्वारा पहले से निर्धारित काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों, जिनका चयन नहीं हुआ था, इनकी प्रतीक्षा सूची और विषयवार व कोटिवार उपलब्ध रिक्त पद से संबंधित सूचना नियोजन इकाई द्वारा जिला के एनआईसी पोर्टल पर 21 सितंबर को प्रकाशित करना है।

वितरण संबंधित गतिविधियों की वीडियोग्राफी

नियोजन पत्र वितरण संबंधित गतिविधियों का विडियोग्राफी एवं अभ्यर्थियों की उपस्थिति से संबंधित पंजी का रखना जरूरी है। इसके पहले हाईस्कूलों में 32714 शिक्षक पदों में मात्र 2716 योग्य अभ्यर्थी ही मिले हैं। यानी 29998 पद रिक्त रह गए हैं। 30 जून को 1850 और 26 अगस्त को मात्र 866 योग्य अभ्यर्थी ही मिले।

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

9 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

10 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

14 घंटे ago