समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की चक्की पीस रहा पति, वो नेपाल में जिंदा मिली

प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों की रोचक घटनाएं सामने आती रहती है। कुछ घटनाएं अचंभित करने वाली होती है। यानी एक पल के लिए उस पर विश्वास नहीं होता है, लेकिन वाकया सोलह आना सच होता है। कुछ इसी तरह का एक मामला सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र से सामने आया है।

दरअसल, जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल की सलाखों में है, वह महिला अपने मायके में जिंदा एवं सुरक्षित मिली है। हद देखिए कि लड़की के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। पति तो जेल चला गया लेकिन छानबीन में जुटी पुलिस ने महिला को जिंदा और सही सलामत ढूंढ निकाला। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में बंद था वही पत्नी अपने पड़ोसी देश नेपाल में अपने मायके में ऐश की जिंदगी गुजार रही थी।

IMG 20220723 WA0098

जिसकी हत्या के आरोप में पति जेल में, वो जिंदा मिली

बताया गया है कि चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा गांव निवासी शशि कुमार की शादी नेपाल के महोतरी जिला के मटिहानी गांव में हुई थी। कुछ दिन पूर्व मटिहानी निवासी विनोद नायक ने चोरौत थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री हीरा देवी की हत्या कर जला दिया है। मामले में अपने दामाद शशि कुमार, दामाद के भाई संजय महतो और उसकी मां सुमित्रा देवी को आरोपित किया था। प्राथमिकी के बाद परिजन गिरफ्तारी के भय से इधर-उधर छिप पर रहने लगे।

IMG 20220728 WA0089

पति को पुलिस ने भेज दिया था जेल

उधर मामले को गंभीर मान पुलिस ने पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वह अभी जेल में ही है। इस बीच, गुप्त सूचना के आधार पर चोरौत पुलिस ने नेपाल के मटिहानी गांव यानी जेल गये शशि कुमार के ससुराल में छापामारी की, तो वहां उसकी पत्नी हीरा देवी जिंदा एवं सुरक्षित निकली। पुलिस बुधवार की देर शाम महिला को लेकर थाना पर पहुंची। इसकी पुष्टि चोरौत थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की है। गुरूवार को महिला को कोर्ट में पेश किया जायेगा। महिला ने यह सब क्यों किया, इसका पता नही चल सका है।

IMG 20220828 WA0028

JPCS3 01IMG 20220810 WA00481IMG 20211012 WA0017IMG 20220829 WA0006Picsart 22 07 13 18 14 31 808IMG 20220331 WA0074