समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: घूसखोर मुखिया गिरफ्तार, 2.16 लाख कैश घूस लेते निगरानी ने रंगे हाथों दबोचा

बिहार में आए दिन घूसखोरों को पकड़ा जा रहा है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घूसखोर सरकारी कर्मियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी लगातार हो रही है। आज फिर एक घूसखोर विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।

इस बार रिश्वतखोर मुखिया को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। वैशाली के लालगंज के एतवारपुर सिसौला के मुखिया को 2 लाख 16 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया गया है।

निगरानी की टीम ने मुखिया दिनेश लाल को घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा है। गिरफ्तार मुखिया को साथ लेकर विजिलेंस की टीम पटना के लिए रवाना हुई है। इलाके में घूसखोर मुखिया की चर्चा खूब हो रही है।

ProductMarketingAdMaker 14102019 08231020201015 075150