Bihar

बिहार में AMIN समेत कई पदों पर नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 2500 से ज्यादा वैकेंसी पर करें आवेदन

बिहार में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. राज्य में AMIN और Clerk समेत कई पदों पर वैकेंसी निकली है. ये भर्तियां बिहार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग में होंगी. जारी इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2506 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाना होगा.

बिहार में अमीन समेत अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 सितंबर 2022 से शुरू होगी. इसमें आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को 21 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया जाएगा. हालांकि, इन पदों के लिए परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

Bihar AMIN Vacancy: आवेदन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट dlrs.bihar.gov.in पर जाना होगा.
  2. वेबसाइट की होम पेज पर What’s New सेक्शन में जाना होगा.
  3. इसके बाद 27 सितंबर को वैकेंसी की लिंक एक्टिव हो जाएगी.
  4. अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  6. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेना ना भूलें.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

वैकेंसी डिटेल्स

असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर- 96 पद

कानूनगो- 240 पद

अमीन- 1944 पद

क्लर्क- 226 पद

Bihar DLRS Job Eligibility: योग्यता

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर और कानूनगो के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. वही अमीन के पद पर सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा होल्डर आवेदन के पात्र हैं. जबकि क्लर्क के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी इस टीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2022 के अनुसार की जाएगी. आरक्षण के दायरे में आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देखें.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

4 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

4 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

5 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

13 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

22 घंटे ago