Bihar

बिहार में जल्द होगी पौने दो लाख शिक्षक पदों पर भर्ती, वित्त विभाग ने दी हरी झंडी

बिहार के स्कूलों में जल्द ही शिक्षक पदों पर बंपर भर्तियां होंगी. राज्य के स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 12 तक पौने दो लाख शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी है. इसके लिए शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2022 को वित्त विभाग की तरफ से हरी झंडी भी मिल गई है. शिक्षक बहाली से लेकर शिक्षा विभाग की तमाम योजनाओं को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में चर्चा होगी.

क्या है योजना –

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के बाद उनके निर्देश के आधार पर शिक्षा विभाग अंतिम रूप से प्रस्ताव तैयार करेगा और कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजेगा. इस समीक्षा बैठक में ये भी तय होगा कि टीचर्स की नियुक्ति के लिए बीटेट आयोजित किया जाए या नहीं. ऐसी संभावना है और एसटीईटी आयोजन पर भी बात होगी.

कब तक आ सकती है वैकेंसी –

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक छठे चरण के तहत हाई स्कूलों में शिक्षक बहाली का प्रॉसेस नवंबर महीने तक पूरा हो जाएगा. माना जा रहा है कि दिसंबर के अंतर तक या फिर अगले साल की शुरुआत में सातवें चरण में शिक्षक बहाली के लिए वैकेंसी आएगी.

ऐसे होगा सेलेक्शन –

शिक्षक नियुक्ति नियमावली में बीटेट, सीटेट और एसटीईटी के रिजल्ट पर 60 प्रतिशत और एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और ट्रेनिंग आदि को 40 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. अब ये नियुक्तियां निकलने के बाद ही पूरी तर साफ होगा कि कितने पदों पर भर्ती होगी और किस तरह से भर्ती का कार्यक्रम आगे बढ़ेगा. हालांकि एक बात तो साफ है कि जल्द ही बिहार के युवाओं को रोजगार के रूप में एक बढ़िया अवसर मिलने वाला है.

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

3 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

3 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

4 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

12 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

21 घंटे ago