Samastipur

विभूतिपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूबे सगे भाई-बहन की तलाश में पहुंची NDRF की दो टीम, कल हुआ था हादसा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी में भाई बहनों की लाश की तलाश में गुरुवार सुबह पटना से एनडीआरएफ की दो टीम पहुंची। एनडीआरएफ की 6 सदस्य टीम ने नदी में शवों की तलाश शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने बताया कि अपने स्तर से लोगों ने लाश बरामदी के लिए काफी प्रयास किया है। बावजूद नदी में डूबे भाई बहनों के शव को बरामद नहीं किया जा सका। जिसके बाद स्थानीय बीडीओ और सीओ ने जिला मुख्यालय से एनडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की थी। जिसके बाद सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है।

गौरतलब है कि बुधवार शाम स्नान करने के दौरान पटपारा उत्तरी गांव के 5 बच्चे डूब गए थे। हालांकि नाविक ने इस दौरान 3 बच्चों को बचा लिया था जबकि गांव के संजय सहनी का पुत्र गोलू कुमार व पुत्री ललिता कुमारी की डूबने से मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव के लोगों ने अपने स्तर से शव तलाश की थी। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि शव की तलाश के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। मृतक परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उधर एनडीआरएफ टीम द्वारा शवों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान को देखने के लिए आसपास के लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

2 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

2 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

3 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

11 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

20 घंटे ago