बिहार स्वास्थ्य विभाग में 1511 सरकारी नौकरियों के लिए अधिसूचना जारी, कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार में सरकारी नौकरी या बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती के मौकों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर के 1500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा जारी किया गया है। पर्षद द्वारा बुधवार, 17 अगस्त 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, विभिन्न विभागों में कुल 1511 पदों पर तीन वर्ष के लिए टेन्योर बेसिस पर भर्ती की जानी है। इनमें से सबसे अधिक 141 रिक्तियां निश्चेतना विभाग में और दूसरी सबसे अधिक 94 वेकेंसी औषधि विभाग में हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट, bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार, 19 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार 1 सितंबर 2022 तक अपना अप्लीकेशन ऑनलाइन मोड में सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 2250 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। बिहार राज्य आरक्षित वर्गों (EWS, EBC, BC, SC, ST, DQ) के लिए भी समान शुल्क ही रहेगा।

बिहार स्वास्थ्य विभाग भर्ती 2022 अधिसूचना PDF डाउनलोड लिंक

यहां मिलेगा ऑनलाइन आवेदन लिंक (19 अगस्त से 1 सितंबर)

बिहार स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट / ट्यूटर के पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को सम्बन्धित विभाग में पीजी डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए। हालांकि, कम उम्मीदवारों के आवेदन की स्थिति में सम्बन्धित विभाग में पीजी डिप्लोमा न्यूनतम योग्यता होगी। उम्मीदवारों की आयु 1 अगस्त 2021 को 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य पिछड़े वर्गों और अत्यंत पिछड़े वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 42 वर्ष आयु सीमा है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago