‘जन सुराज अभियान वापस लेकर नीतीश सरकार को दूंगा समर्थन अगर…’, समस्तीपुर पहुंचे PK ने क्यों कही ये बात ?

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर बिहार की नई महागठबंधन सरकार अगले एक-दो साल में 5-10 लाख नौकरियां देती है तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत सरकार के खिलाफ अपना ‘जन सुराज’ अभियान वापस ले लेंगे। बता दें, 15 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने डिप्टी तेजस्वी यादव के युवाओं को 10 लाख नौकरियां के चुनावी वादे की ओर इशारा करते हुए कहा था ”हमलोगों की इच्छा है कि इसे 20 लाख तक पहुंचाएं।’

पीके ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर बुधवार को ‘जन सुराज अभियान’ के तहत समस्तीपुर पहुंचे थे। यहां अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर बिहार की नई महागठबंधन सरकार अगले एक-दो साल में 5-10 लाख नौकरियां देती है तो वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत सरकार के खिलाफ अपना ‘जन सुराज’ अभियान वापस ले लेंगे। पीके ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”स्कूलों में पढ़ा रहे नियोजित शिक्षकों को तो समय पर तनख्वा दे नहीं पा रही है यह सरकार, नई नौकरियां कहां से दे पाएगी।”

चुनाव आते-आते कई बार घूमेगी बिहार की राजनीति

पीके ने आने वाले समय में प्रदेश में राजनीतिक उठा-पठक की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ”अभी हमको आए हुए तीन महीने ही हुए और बिहार की राजनीति 180 डिग्री घूम गई। अगला विधानसभा चुनाव आते-आते अभी कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी।” अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए पीके ने यह भी दावा किया कि राजद-जद (यू)-कांग्रेस सरकार को लोगों का समर्थन प्राप्त नहीं है। यह सरकार जुगाड़ पर चल रही है। पीके ने 2005 से 2010 के बीच बिहार में एनडीए सरकार के काम की तारीफ भी की।

तेजस्वी यादव ने किया था 10 लाख नौकरी देने का वादा

बता दें, 15 अगस्त को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने डिप्टी तेजस्वी यादव के युवाओं को 10 लाख नौकरियां के चुनावी वादे की ओर इशारा करते हुए कहा था ”हमलोगों की इच्छा है कि इसे 20 लाख तक पहुंचाएं।’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

2 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

3 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

16 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

16 घंटे ago