वाह ! बिहार में SBI के ATM से भी मिलती है शराब, नया जुगाड़ देख पुलिस भी रह गई भौंचक्की, गार्ड समेत 2 गिरफ्तार

बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार ने जितने प्रयोग नहीं किए होंगे, उससे कहीं ज्यादा तस्करों ने कर दिए। इस बार मुजफ्फरपुर जिले में शराब बेचने के लिए धंधेबाज अलग अलग किस्म के हथकंडे अपना रहे है। पुलिस से बचने के लिए शातिर अब एटीएम का सहारा ले रहे है। दरअसल, ताजा मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्तिथ एसबीआई एटीएम का है। जहां गार्ड के मिलीभगत से धंधेबाज एटीएम से शराब बेचने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धंधेबाज व गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से 9 बोतल शराब भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में गोबरसही निवासी अर्जुन कुमार व एटीएम गार्ड कथैया थाना इलाके के प्रमोद कुमार शामिल है। मामले में दोनों के खिलाफ सदर थाना के दारोगा मणिभूसन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि वे शाम करीब 5 बजे वह गस्त पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गोबरसही स्तिथ एटीएम से शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर एटीएम के पास पहुंचा गया।

वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस गाड़ी देखकर भागने लगा। जिसके बाद उसका पीछा कर उसे पकड़ा गया। भागने का कारण पूछने पर किसी भी तरह का जवाब नही दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह गार्ड के सहयोग से शराब बेचने का कार्य करता है। जिसके बाद एटीएम में मौजूद गार्ड को भी पकड़ा गया।

एटीएम कक्ष की तलाशी लेने पर एक झोले में रखा शराब पकड़ा गया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे एटीएम से ही शराब बेचने का काम करता है। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

31 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago