स्नातक उत्तीर्ण लड़कियों को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने के नियम में होगा बदलाव, अब नहीं रहेगी ये बाध्यता

बिहार में स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि देने के नियम में बदलाव होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार में स्नातक पास लड़कियों को प्रोत्साहन राशि के मामले को सुनकर शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. राज्य सरकार स्नातक पास कन्या प्रोत्साहन राशि योजना के अनुसार हर साल 50 हजार रुपये देती है.

कई बार ऐसा मामला सामने आता है, किन लड़कियों को भुगतान समय पर नहीं हो पाता.अभी तक आवेदन करने वाली छात्राओं की विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के माध्यम से सर्टिफिकेट की जांच होती है और उसके बाद प्रोत्साहन राशि डीबीटी से बैंक खाते में देने का प्रावधान है.अब मुख्यमंत्री ने इस नियम में बदलाव के निर्देश दिये हैं.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालयों की लापरवाही के कारण प्रोत्साहन राशि भुगतान में देर होती है. सरकार ने छात्राओं को उच्च शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए इंटरमीडिएट और स्नातक कन्या प्रोत्साहन योजना शुरू की गयी थी. इस योजना का शुभारंभ 2018 में हुआ था. किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन पास छात्राओं को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी. एक अप्रैल 2021 के बाद स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए योजना की डबल कर दी गयी है.अब 50 हजार रुपयेप्रोत्साहन राशि दी जाती है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविका बहाली मामले में आयी शिकायत पर समाज कल्याण मंत्री को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में एक महिला ने मुख्यमंत्री के सामने कहा कि उससे सेविका बहाली को लेकर पैसे की मांग की जा रही है. सीएम ने पूछा कि कौन मांग रहा है पैसा, इस पर महिला ने बताया कि सीडीपीओ द्वारा पैसे की मांग की जा रही है.

महिला की तरफ से घूस की मांग की जाने की बात सुनकर मुख्यमंत्री गुस्सा में आ गये. उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव अमिर सुबहानी और अपने प्रधान सचिव को तलब किया. सीएम ने पूछा कि आखिर यह सब क्या हो रहा है. महिला कह रही है कि सीडीपीओ पैसा मांग रहा है. इसको आपलोग तुरंत देखिये. ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई कीजिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

1 घंटा ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

4 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago