बिहार: ग्रामीणों के बीच फंसा प्रेमी जोड़ा, सीने से लिपट कर प्रेमी को भीड़ से बचाने की कोशिश करती रही प्रेमिका
बिहार के कटिहार जिले से प्रेम-प्रसंग का अजीबो ग़रीब मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता को प्रेमी के साथ गुज़रता देख ग्रामीण आग बबूला हो गए। इसके साथ ही विवाहित प्रेमी जोड़े पर भीड़ क्रूर हो गई। भीड़ की चंगुल में फंसे विवाहित प्रेमी जोड़े खुद को बचाने की कोशिश में लग रहे। इसी बीच भीड़ के बीच में ही प्रेमिका अपने प्रेमी से लिपट गई और भीड़ की चंगुल से अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करने लगी। लेकिन गुस्साई भीड़ ने युवक की बुरी तरह पिटाई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौक़े पहुंची और प्रेमी जोड़े को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया।
प्रेमी की भीड़ ने की जमकर धुलाई
विवाहित प्रेमी जोड़े के साथ भीड़ क्रूरता की हदें पार करती रही लेकिन तमाशबीन किसी ने भी विरोध नहीं किया। यह पूरा मामला फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमिका अपने प्रेमी को लेकर मोरसंडा पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव (पुराना ससुराल) से गुजर रही थी। इस दौरान पुराने ससुराल पक्ष और भीड़ ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और प्रेमी की धुनाई शुरु कर दी।
कटिहार में प्रेमिका अपने प्रेमी को भीड़ से बचाते हुए, महिला शादी शुदा है और पति को छोड़ प्रेमी के पास चली गयी थी।#Bihar pic.twitter.com/8xlaoxy1vW
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) August 23, 2022

दो साल पहले हुई थी आरती की शादी
स्थानीय लोगों की मानें तो लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी बब्बन चौधरी की दो साल पहले आरती कुमारी से शादी हुई थी। आरती कुमारी चोनिया बस्तौल में रहती थी। शादी के बाद बब्बन चौधरी और आरती कुमारी का दांपत्य जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन छह महीने पहले अचानक आरती कुमारी का अपने पति के साथ विवाद होने लगा और दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

अपने प्रेमी के साथ रहने लगी प्रेमिका
पति के साथ रिश्ता खराब होने के बाद आरती कुमारी अपनी पति को छोड़कर चोनिया बस्तौल गांव के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। 6 महीने बाद आरती कुमारी अपने प्रेमी के साथ पुराने ससुराल लक्ष्मीपुर गांव से गुजर रही थी । इसी दौरान ससुराल के लोगों ने दोनो को पकड़ लिया। वहीं गुस्साई भीड़ ने प्रेमी युवक की जमकर धुनाई कर दी। प्रेमी और प्रेमिका दोनों को ससुराल पक्ष एवं गांव के लोगों ने बंदी बना लिया।
पुलिस ने प्रेमी जोड़े को भीड़ की चंगुल से छुड़ाया
प्रेमी की उग्र भीड़ ने जब प्रेमी युवक की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने फलका थाना को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद फलका थाना पुलिस लक्ष्मीपुर गांव पहुंची। उसके बाद भीड़ की चंगुल से प्रेमी और प्रेमिका को छुड़ाया। वहीं बताया जा रहा है कि लड़की का पूर्व पति लक्ष्मीपुर ग्राम निवासी बब्बन चौधरी 6 महीने पहले ही आरती कुमारी से रिश्ता तोड़ चुका है। उसके बाद से ही वह घर छोड़कर फरार हो गया और अपनी प्रेमिका से शादी रचा के उसके साथ रह रहा है।





