डीएसपी रंजीत कुमार रजक को किया गया निलंबित, BPSC पेपर लीक मामले में हुए थे गिरफ्तार

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 पटना के डीएसपी रंजीत कुमार को बिहार सरकार ने निलंबित कर दिया है। रंजीत रजक को बीपीएससी पेपर लीक कांड में आर्थिक अपराध की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया था। वे अभी न्यायिक हिरासत में जेल में है।

ईओयू बीपीएससी पेपर लीक कांड में अभी जांच कर ही रही है। इस मामले में अभी कई को गिरफ्तार किया जा चुका है। पिछले महीने 12 जुलाई को ईओयू ने रंजीत कुमार रजक को गिरफ्तार किया था। अब उसे निलबंन कर दिया गया है। निलबंन के दौरान रंजीत कुमार रजक को बिहार सरकार के नियम के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

इससे पहले भी रंजीत रजक विवादों में रहे हैं। उन पर एसएससी से ओएमआर शीट निकलवाने के आरोप में 23 /2012 मामला दर्ज किया गया था। 2014 में चार्जशीट दाखिल हुआ था। जांच के दौरान यह भी तथ्य सामने आया था कि रंजीत के गिरोह के सदस्य स्ट्रांग रूम की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर रखते थे। 19 अक्टूबर 2012 को छापेमारी हुई थी और एसटीएफ ने रंजीत के यहां से ओएमआर शीट बरामद किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

6 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

8 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

9 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

10 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

11 घंटे ago