National

समस्तीपुर में भी नदियों के जलस्तर में होने लगी वृद्धि, ADM ने अधिकारियों और इंजीनियरों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- नेपाल के तराई इलाकों में भारी बारिश से बिहार की कई नदियां उफान पर आ गई हैं। समस्तीपुर जिले से होकर गुजरने वाली गंगा, बूढ़ी गंडक व बागमती नदी के जलस्तर में भी वृद्धि का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मंगलवार को तीनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गयी। हालांकि अभी सभी जगह नदी खतरे के निशान से नीचे है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक के जजस्तर में तेजी से वृद्धि हुई।

सोमवार सुबह बूढ़ी गंडक का जलस्तर 41.10 मीटर पर था जो मंगलवार सुबह बढ़कर 42.30 मीटर पर पहुंच गया। वहीं दोपहर दो बजे 25 सेमी बढ़कर 42.57 मीटर पर चला गया। यहां खतरे का निशान 45.75 मीटर है। इधर, मोहनपुर में भी गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। सोमवार सुबह 6:00 बजे सरारी मं गंगा नदी का जलस्तर 45.00 मीटर पाया गया। नदी में जलस्तर के बढ़ने का सिलसिला जारी था।

वहीं कल्याणपुर क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही कटाव में भी तेजी आई है। बागमती नदी के कटाव से एक महीने के अंदर लगभग 20 घर नदी में विलीन हो चुके है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग दूसरे के घरों में रात गुजारने को मजबूर हैं।

बाइट :

नदियों के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर अपर जिला समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने सभी अधिकारियों और इंजीनियरों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी तटबंधों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विभाग की टीमें रात्री गश्ती कर रही हैं।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

6 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

9 घंटे ago