मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों से मिलने उनकी खेत तक पैदल ही गए. वहां पर सीएम नीतीश कुमार स्थानीय किसानों से भी मिलें. किसानों ने जल संचय की कोई समुचित व्यवस्था नहीं रहने व जलस्तर काफी नीचे होने के कारण भगवान भरोसे खेती करने की अपनी विवशता बताई.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसानों की समस्या को सुनने के बाद अधिकारियों से इस मामले में पूछताछ कर स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा. सीएम नीतीश कुमार ने किसानों के बीच अविलंब आकस्मिक फसल योजना का लाभ पहुंचाने की हिदायत जिला पदाधिकारी को दी.
सुखाड़ का जायजा लेने के क्रम में ही सीएम ने अधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचने की स्थिति का भी फीडबैक लिया. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को बताया कि किसान काफी मेहनती होते हैं और इन्हीं पर दुनिया टिकी है. इसलिए किसानों की हरसंभव मदद करें.
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…