National

समस्तीपुर: युवक की सिर कटी लाश मिलने के बाद इलाके में फैली सनसनी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोरवा :- समस्तीपुर जिले के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर पूर्वी पंचायत के सती स्थान पुल से पूरब लीची गाछी के निकट सड़क किनारे एक युवक की सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही हलई ओपी अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया।

विदित हो कि सारंगपुर पुल के नजदीक लीची गाछी के निकट इकड़ी वाले गड्ढे में सिर कटी लाश की सूचना मिलते ही संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी दौड़ गई। धीरे-धीरे देखने वालों की फिर जुट गई। आने-जाने वाले लोगों को उक्त स्थान पर भारी दुर्गन्ध आने पर झाड़ी भरे गड्ढे में पड़ी हुई सिर कटी लाश होने की जानकारी मिली। देखते ही देखते खबर जंगल में आग की तरह फैल गई।

लाश से निकल रहे भारी दुर्गंध के कारण लग रहा था कि एक-दो दिन पहले कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद सुनसान स्थान पर हत्यारों द्वारा लाकर फेंक दिया गया हो। ग्रामीणों के अनुसार कल शाम तक यहां ऐसा कोई दुर्गंध नहीं था। हलई ओपी क्षेत्र के सारंगपुर पूर्वी पंचायत में सिर कटी लाश की फोटो व्हाट्सएप पर वायरल होने से लाश की पहचान कर ली गई।

शरीर पर कपड़े को देखकर ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिन्दर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी पिंटू ठाकुर के पुत्र 20 वर्षीय राहुल ठाकुर के रूप में की गई है। वायरल फोटो के आधार पर परिजनों द्वारा इसकी पुष्टि चकसिन्दर पंचायत के मुखिया ब्रजेश राय के द्वारा की गई है। परिजनों के अनुसार उक्त युवक मानसिक रूप से बीमार था। वह बीते तीन दिनों से घर नही लौटा था।

पिंटू ठाकुर के तीन पुत्रों में वह सबसे बड़ा बताया गया है। पूर्व में भी वह मानसिक रूप से सुस्त होने के कारण घर से गायब हो जाया करता था। विगत तीन दिनों से लापता होने के बाद वह घर नहीं लौटा था। वायरल फोटो के साथ मृतक की मां के द्वारा पहचान किए जाने के बाद घर में शोक छा गया। परिजनों एवं ग्रामीणों के द्वारा सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंच कर सिर कटी लाश की भौतिक रूप से पहचान की गई।

चकसिकंदर गांव से लगभग आठ किलोमीटर दूर गड्ढे में पड़ी सिर कटी लाश की पहचान हो जाने के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की सिर काट कर हत्या क्यों और किसने की होगी यह पहेली बनी हुई है। इस संबंध में विभिन्न प्रकार की अटकलें लगाना शुरू कर दिया गया है। वहीं ओपी हलई अध्यक्ष पवन कुमार के अनुसार लाश की पहचान किए जाने की सूचना की पुष्टि की गई है। ओपी अध्यक्ष के अनुसार परिजनों के द्वारा लिखित शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात बताई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

11 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

11 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

21 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago