बिहार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में जुटे 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख का ऐलान आज, 18 अगस्त 2022 को कर दिया गया है।
बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स 2022 डेट की घोषणा के अनुसार परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर और 22 सितंबर 2022 को किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस में राज्य लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष अतुल प्रसाद द्वारा बिहार 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथियों की घोषणा की जानी थी। घोषणा हो जाने के बाद सभी परीक्षाओं की तिथियों से सम्बन्धित नोटिस आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर जारी किया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं प्रारंभिक परीक्षा की तिथि कई बार बदली जा चुकी है। पहले इस परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल 2022 को किया जाना था, लेकिन इसे बदलकर 7 मई किया गया था और आयोग ने इसके पीछ कारण की जानकारी साझा नहीं की थी। इसके बाद राज्य में स्थित सीबीएसई स्कूलों में आंतरिक परीक्षा के चलते तिथि एक दिन आगे बढ़ाकर 8 मई किया गया था।
हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने और फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के चलते इसका आयोजन नहीं किया जा सका था। इसके बाद से परीक्षा के लिए लिए आवेदन किए छह लाख से अधिक उम्मीदवार बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे हैं। इन उम्मीदवारों द्वारा सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग लगातार की जा रही है।
बता दें बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 802 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। बीपीएससी 67वीं प्रिलिम्स के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2021 से शुरू होकर 19 नवंबर 2021 तक चली थी।
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…