बिहार में खुदाई के दौरान मिला 150 साल पुराना रोलर, पटना म्यूजियम में रखा जाएगा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

पटना कलेक्ट्रेट का नया भवन बनाने के लिए निर्माण कार्य चल रहा है तथा बेसमेंट के निर्माण के लिए खुदाई का काम हो रहा है। इस दौरान वहां से वाष्प से चलने वाला रोलर मिला है। बताया जाता है कि यह डेढ़ सौ साल पुराना है। इस रोलर को पटना संग्रहालय में रखा जाएगा। इस रोलर से ब्रिटिश काल में सड़क निर्माण का कार्य होता था।

निर्माण एजेंसी के पदाधिकारियों का कहना है कि जहां जिला परिषद का कार्यालय था, वहीं पर यह रोलर पड़ा था। कलेक्ट्रेट के मुख्य भवन के बेसमेंट को बनाने के लिए लगभग 70 फीट नीचे खुदाई का काम चल रहा है। जिला परिषद के पास ही यह रोलर मिट्टी में दबा था, जिसे सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी ने इसे पटना संग्रहालय में रखने का आदेश दिया है ताकि म्यूजियम घूमने वाले लोग पुराने रोलर को देख सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

9 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

10 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

12 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

12 घंटे ago