बिहार विधानसभा में विपक्ष का बिगड़ा बैलेंस, ‘हम’ ने छोड़ा साथ तो अकेले रह गई भाजपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

जदयू व भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद बिहार विधानसभा में भाजपा अब अकेले रह गयी है. दो दशक में ऐसा पहली बार होगा कि उसका कोई सहयोगी नहीं होगा. विधानसभा में उसके 77 सदस्य हैं. जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने भी नीतीश को समर्थन का एलान किया है. वैसे लोजपा (राम विलास) के नेता चिराग पासवान भाजपा के समर्थन में उतरे. रालोजपा के नेता पशुपति कुमार पारस ने स्पष्ट किया कि वह एनडीए के साथ हैं, लेकिन विधानसभा में इन दोनों की मौजूदगी शून्य है. ऐसे में विधानसभा के अंदर विपक्ष के रूप में भाजपा अकेली पार्टी होगी.

रालोजपा एनडीए के साथ बनी रहेगी

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) ने फैसला लिया है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ एनडीए में बनी रहेगी. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की उपस्थिति में नयी दिल्ली हुई बैठक में फैसला लिया गया कि रालोजपा केंद्र एवं बिहार में एनडीए गठबंधन एवं भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी मजबूती के साथ रहेगी.

नये सिरे से जनादेश लें, लगे राष्ट्रपति शासन

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को नये सिरे से जनादेश लेना चाहिए. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए गठबंधन में थे. 2020 में एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा और भाजपा की कृपा से मुख्यमंत्री बने. अगर उनमें हिम्मत है तो चुनाव मैदान में उतरे.

हम ने भी एनडीए से तोड़ लिया नाता

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी ने एनडीए से किनारा करने की घोषणा कर दी. पार्टी के विधायक दल की बैठक में मांझी ने नीतीश कुमार पर भरोसा जताया. मांझी ने कहा कि हमारी पार्टी बिना शर्त महागठबंधन सरकार को समर्थन देगी. हम के सभी चार विधायकों ने नीतीश के नेतृत्व में आस्था प्रकट की.

Avinash Roy

Recent Posts

एक ही दल के दो नेताओं में अदावत! सिनेमा हॉल संचालक पर फायरिंग मामले में लोजपा(रा) नेता की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में अनुरूप सिनेमा के पास मंगलवार की रात…

2 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण की मांग तेज, नाव के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत शोभन पंचायत के सामने बूढ़ी गंडक नदी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘आहट’ के तहत 7 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक बाल तस्कर भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आहट के तहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम में 100 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई

समस्तीपुर : बिहार राज्य महिला आयोग की ओर से गुरुवार को सर्किट हाउस में 'महिला…

4 घंटे ago

15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो …

बिहार में बरात या अन्य आयोजनों में डीजे संगीत पर पूरी तरह रोक लगा दी…

7 घंटे ago